न्यूज 24 के आउटपुट हेड शादाब मुज्तबा ने आज तक ज्वाइन कर लिया है. वे आजतक से ही सात साल पहले न्यूज24 में आए थे. शादाब ने सुप्रिय प्रसाद के साथ न्यूज 24 तब ज्वाइन किया था, जब वो न्यज 24 के लिए अपनी टीम तैयार कर रहे थे. शादाब आज तक से उनके साथ आने वाले लोगों में आखिरी थे औरे वापस लौटने वालों में भी शादाब सबसे आखिरी हैं. शादाब ने नई पारी के बारे में फेसबुक पर लिखा है– ''अजीत अंजुम जी की अगुवाई में न्यूज 24 ने सबकुछ दिया.. नाम.. जिम्मेदारी.. काम करने की आजादी.. बॉस और सुपर बॉस तक सीधी पहुंच। सात साल ठाठ से अच्छे और बहुत अच्छे लोगों के साथ काम किया ..कहते हैं कि जिंदगी बदलाव मांगती है सो बदलाव ने आज अपना हक वसूल लिया। आजतक के साथ मैं पहले भी चार- पांच साल तक काम कर चुका था और सात साल बाद फिर सुप्रिय सर की टीम में शामिल हो गया।''
इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सर्कुलेशन हेड के रूप में सुनील नायर को नियुक्त किया है. नायर मुंबई से अपना कार्यभार संभालेंगे और वह इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के सीईओ जॉर्ज वर्गीस को रिपोर्ट करेंगे. इस ग्रुप के साथ यह उनकी दूसरी पारी है. नायर नेटवर्क18 से एक्सप्रेस ग्रुप में आए हैं.
गूगल की सोशल नेटवर्किंग साइट ‘गूगल प्लस’ के प्रमुख विक गुंडोत्रा ने कंपनी छोड़ने की घोषणा कर दी. गुंडोत्रा ने इस बात की जानकारी अपने गूगल प्लस पेज पर दी. गुंडोत्रा ने तीन साल पहले गूगल की सोशल नेटवर्किग साइट गूगल प्लस का लॉन्च किया था. गुंडोत्रा ने कहा, ‘मैं करीब आठ साल बाद गूगल को छोड़ने की आज घोषणा कर रहा हूं. मैं भाग्यशाली हूं क्यों कि मैंने वास्तव में गूगल के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम किया’. उन्होंने गूगल को छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया और न ही उन्होंने अपने भविष्य की योजना के बारे में कुछ कहा. आईआईटी मद्रास से पासआउट गुंडोत्रा पिछले 8 साल से गूगल में काम कर रहे थे. गूगल से जुड़ने से पहले गुंडोत्रा माइक्रोसॉफ्ट में काम करते थे.






