यूपी के नए बने शामली जिले से खबर है कि यहां कोर्ट के आदेश के बाद कई पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. ये मुकदमा जान से मरने का प्रयास, अवैध वसूली और लूट की धाराओं में दर्ज है. जिन लोगों पर मुकदमा किया गया है, उनके नाम हैं- शरद मालिक, राहुल राणा, वरुण पंवार, और पंकज प्रजापति. बताया जाता है कि ये पत्रकार अवैध खनन के मामले की कवरेज के लिए गए थे. तब खनन माफियाओं ने इनसे मारपीट की.
इस पर खनन माफियाओं के खिलाफ पत्रकारों ने मुकदमा लिखा दिया. इसके बाद बदले की कार्रवाई के तहत खनन ठेकेदार के मुनीम ने कैराना कोर्ट से पांच पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. पत्रकारों और खनन कर्मियों के बीच संघर्ष झिंजाना थाना क्षेत्र के बिडोली सदन खनन क्षेत्र में हुआ था. कुछ लोगों का कहना है कि पांचों टीवी पत्रकार ग्रुप बनाकर खनन का कवरेज करने पहुंचे थे.
ये सभी किसान यूनियन के नेता विनोद निरवाल के नेतृत्व में गए हुए थे. खनन माफिया और पत्रकारों के बीच मारपीट हुई. इसके बाद पत्रकार शरद मलिक ने खनन ठेकेदार व उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. अब पत्रकारों पर ठेकेदार की तरफ से मुकदमा लिखा दिया गया है. इस प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर और शामली में काफी चर्चाएं हैं. शामली के एसपी अनिल कुमार राय इस प्रकरण को लेकर क्या कहते हैं, सुनने के लिए नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक करें:






