Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

”शाहजहांपुर के एसपी ने दी मुझे एनकाउंटर की धमकी”

यशवंतजी, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने फोन पर मुझे जान से मारने की धमकी दी है। श्री शर्मा शाहजहांपुर समाचार नाम की फेसबुक आईडी पर अपराध से जुड़ी खबरें लिखे जाने से नाराज हैं। बीती 24 मार्च को रात के ठीक 2 बजकर 20 मिनट पर एसपी श्री शर्मा ने अपने बंगले के लैंड लाइन नंबर 222415 से मेरे मोबाइल नंबर 7376061960 पर काल की। एसपी श्री शर्मा ने काल करते ही धमकियां देनी शुरू कर दी। वह फेसबुक पर किसी खबर पर आए कमेंट को लेकर नाराज थे।

यशवंतजी, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा ने फोन पर मुझे जान से मारने की धमकी दी है। श्री शर्मा शाहजहांपुर समाचार नाम की फेसबुक आईडी पर अपराध से जुड़ी खबरें लिखे जाने से नाराज हैं। बीती 24 मार्च को रात के ठीक 2 बजकर 20 मिनट पर एसपी श्री शर्मा ने अपने बंगले के लैंड लाइन नंबर 222415 से मेरे मोबाइल नंबर 7376061960 पर काल की। एसपी श्री शर्मा ने काल करते ही धमकियां देनी शुरू कर दी। वह फेसबुक पर किसी खबर पर आए कमेंट को लेकर नाराज थे।

श्री शर्मा ने कहा कि अभी रात में ही खबर हटाइये वरना एक्शन के लिए तैयार रहिए। यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी करा सकता हूं। इस बात की जानकारी मैंने रात में ही अपने पत्रकार साथियों दीप श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह व सौरभ दीक्षित के अलावा अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह को दी। बेटी की तबीयत खराब होने के कारण आज रात मैं अपने घर आया हुआ था। एसपी की धमकी के बाद मैं अपने घर से बाहर निकला और अपने चचेरे भाई से लैपटाप लेकर यह खबर लिख रहा हूं। एसपी की धमकी का मैसेज मैंने अपने खास दोस्तों व पत्रकारों को कर दिया है।

हालांकि मेरे दोस्तों ने समझाया कि एसपी, एसपी होता है, कुछ भी कर सकता है। इसलिए मैं यह खबर लिख रहा हूं। हो सकता है कि यह मेरी आखिरी खबर बनकर रह जाए। इसलिए अगर किन्हीं कारणों से मेरी मौत हो जाए और भले ही उस मौत को कोई रूप दिया जाए। मेरी मौत या मेरे परिवार के किसी व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो इसका जिम्मेदार एसपी रमित शर्मा को माना जाए। चूंकि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं। हत्या को एक्सीडेंट और आत्महत्या साबित करना बाएं हाथ का खेल है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी अनुरोध करता हूं कि पत्रकारों को धमकी देने और मीडिया का गला घोटने वाले एसपी रमित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जगेंद्र सिंह

पत्रकार

शाहजहांपुर

मोबाइल – 8090120320, 7376061960

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...