Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

शाहजहांपुर जिला अस्‍पताल में तीन पत्रकारों ने मचाया हंगामा

: अय्याशी के लिए कमरा खुलवाने पर अड़े : शाहजहाँपुर। जिला अस्पताल में हर समय मंडराने वाले तीन कथित पत्रकारों ने डाक्टरों की नाक में दम कर रखा है। कभी मरीज के इलाज के नाम पर कमीशन तो कभी मुफ्त की दवाओं के लिए झगड़ा। इतना सब तो ठीक था, लेकिन बीती रात तो हद हो गई। कथित पत्रकारों का यह ‘त्रिगुट’ अय्याशी के लिए रात में एक रूम खुलवाने की जिद पर अड़ गया। अपने साथ एक लड़की लेकर पहुंचे इस त्रिगुट ने रूम का दरवाजा ना खुलवाने पर सीएमएस को देख लेने की धमकी तक दे डाली।

: अय्याशी के लिए कमरा खुलवाने पर अड़े : शाहजहाँपुर। जिला अस्पताल में हर समय मंडराने वाले तीन कथित पत्रकारों ने डाक्टरों की नाक में दम कर रखा है। कभी मरीज के इलाज के नाम पर कमीशन तो कभी मुफ्त की दवाओं के लिए झगड़ा। इतना सब तो ठीक था, लेकिन बीती रात तो हद हो गई। कथित पत्रकारों का यह ‘त्रिगुट’ अय्याशी के लिए रात में एक रूम खुलवाने की जिद पर अड़ गया। अपने साथ एक लड़की लेकर पहुंचे इस त्रिगुट ने रूम का दरवाजा ना खुलवाने पर सीएमएस को देख लेने की धमकी तक दे डाली।

अभी कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में कुछ लोगों ने एक डाक्टर के साथ मारपीट कर दी थी, जिसके बाद डाक्टरों ने हड़ताल कर दी थी। नतीजन अस्पताल में कई परिवर्तन किए गए। सुरक्षा की दृष्टि से स्थापित पुलिस चौकी का सारा स्टाफ तक बदल दिया गया। सारी व्‍यवस्‍थाएं चुस्‍त दुरुस्‍त की गईं, लेकिन इन कथित पत्रकारों से डाक्टरों को कौन बचाए। तीन पत्रकारों का यह गुट जिला अस्पताल में काफी बदनाम है। मरीजों को भर्ती कराने के नाम पर तक उनसे सुविधा शुल्क ले लेते हैं। अब तो इन पत्रकारों ने अस्पताल को एयाशी का अड्डा बनाना शुरू कर दिया है।

बताते हैं कि यह त्रिगुट रात करीब साढ़े नौ बजे किसी लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। रात बिताने के लिए उन्हें मुफ्त के रूम की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कुछ बहाना बनाते हुए पुरानी इमर्जेंसी आफिस को खुलवाने के लिए सीएमएस को फोन किया। जब से इमर्जेंसी ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित हुई है, इमर्जेंसी रूम को स्मार्ट कार्ड धारक मरीजों के लिए निश्चित कर दिया गया है। यह पत्रकार इसी रूम को खुलवाने की जिद पर अड़ गए। सीएमएस डा. डीके सोनकर ने जब रूम देने से इनकार कर दिया तो उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। यहां तक कहा गया कि अभी यहां आ जाओ देखते हैं। हालांकि सीएमएस नहीं आए, जिसके बाद पत्रकारों ने एक मरीज के इलाज का बहाना बनाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। खूब गदर काटा। जिससे मरीज और उनके तीमारदार भड़क गए। एक मरीज का पारा गरम हो गया। कई लोग जब इन पत्रकारों के खिलाफ एकसुर में बोलने लगे तो पत्रकारों के त्रिगुट ने वहां से भागने में ही भलाई समझी। सीएमएस ने सारा वाक्या बताते हुए कहा कि वह पत्रकारों की इस ज्यादती से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...