Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

शाहजहांपुर महोत्‍सव में अभद्रता के बाद मीडियाकर्मियों का बहिष्‍कार

 

: एडीएम ने अमर उजाला के ब्‍यूरोचीफ को भी हाथ पकड़कर जबरिया उठाया : शाहजहांपुर महोत्सव में एडीएम कृष्ण कुमार ने अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अरुण पाराशरी की समारोह के दौरान खुलेआम बेइज्जती कर दी, लेकिन पाराशरी के मुंह से दो शब्द तक नहीं निकले, पर मीडियाकर्मियों के साथ आज फिर अभद्रता हुई तो सभी ने बॉयकाट कर दिया, बाद में जिला प्रशासन ने माफी मांग कर मामला निपटाया। 

 

: एडीएम ने अमर उजाला के ब्‍यूरोचीफ को भी हाथ पकड़कर जबरिया उठाया : शाहजहांपुर महोत्सव में एडीएम कृष्ण कुमार ने अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अरुण पाराशरी की समारोह के दौरान खुलेआम बेइज्जती कर दी, लेकिन पाराशरी के मुंह से दो शब्द तक नहीं निकले, पर मीडियाकर्मियों के साथ आज फिर अभद्रता हुई तो सभी ने बॉयकाट कर दिया, बाद में जिला प्रशासन ने माफी मांग कर मामला निपटाया। 
वाकया शाहजहांपुर महोत्सव का है, प्रशासन ने दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ को वीवीआईपी और बाकी मीडियाकर्मियों को वीआईपी पास जारी किये हैं। बुधवार की रात पंकज उदास का कार्यक्रम था, जिसमें अमर उजाला के ब्यूरो चीफ अरुण पाराशरी सबसे आगे पड़े सोफे पर जाकर बैठ गये। तभी एडीएम कृष्ण कुमार ने आकर उन्हें पीछे बैठने को कहा। पाराशरी ने उनकी बात को अनसुना करना चाहा, तो एडीएम ने पाराशरी का हाथ पकड़ कर जबरिया उठा लिया और पीछे भेज दिया। 
 
एडीएम को अमर उजाला के ब्‍यूरोचीफ का इस तरह हाथ पकड़कर पीछे भेजेते देख सब लोग हतप्रभ रहे गए, पर पराशनी सैकड़ों लोगों के सामने इस तरह की बेइज्‍जती होने के बाद भी कुछ बोल नहीं पाए और ना ही कार्यक्रम का बायकाट किया। वह यह तक नहीं कह पाए कि जब यहां बैठने ही नहीं देना था तो वीवीआईपी पास क्यूं दिए थे? प्रशासन ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों के साथ आज फिर अभद्र व्यवहार किया, तो मौके पर मौजूद सभी मीडियाकर्मी समारोह का बॉयकाट कर चल दिए। इसकी जानकारी सूचना कार्यालय के बाबू ने डीएम को दी, तो डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने सभी मीडियाकर्मियों से माफी मांगी। सबसे ज्‍यादा पाराशरी की फजीहत हो रही है कि वह कुछ क्यूं नहीं बोले।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...