Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

शिक्षकों ने इण्डिया न्यूज के रिपोर्टर को बनाया बंधक, अभद्रता की

बाराबंकी। सूरतगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए उसे कमरे में कैद कर दिया जिसे पुलिस के आने के बाद छुड़ाया जा सका। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना मोहम्मदपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर की है। एक इलेक्ट्रानिक चैनल इण्डिया न्यूज के पत्रकार ध्रुव कुमार गोस्वामी सूरतगंज कस्तूरबा विद्यालय में कवरेज करने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे यहां पहुंचे।

बाराबंकी। सूरतगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए उसे कमरे में कैद कर दिया जिसे पुलिस के आने के बाद छुड़ाया जा सका। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाना मोहम्मदपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर की है। एक इलेक्ट्रानिक चैनल इण्डिया न्यूज के पत्रकार ध्रुव कुमार गोस्वामी सूरतगंज कस्तूरबा विद्यालय में कवरेज करने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे यहां पहुंचे।

उन्होंने यहां पर मौजूद शिक्षकाओं सुधा मौर्या व सरोज से छात्राओं के बेहोश होने व विद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा अव्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल करने की बात कही। इसके बाद शिक्षकाओं की अनुमति से जब वे स्कूल परिसर में दाखिल हुए तो इसी बीच सूचना पर मौके पर ईएनपीआरसी जयराज सिंह अपने अन्य साथियों के साथ भी जा पहुंचे। पत्रकार गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि श्री सिंह ने मौके पर पहुंचते ही उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। जान से मार डालने की धमकी देते हुए एलानिया कहा कि इस पत्रकार को पत्रकारिता का सबक सिखा दो और इसे कमरे में बंद कर दो इसका कैमरा भी छीन लो। इसके बाद साथी शिक्षकों व अन्य लोगों ने वही किया जो ईएनपीआरसी का आदेश था।

गोस्वामी ने बताया कि मेरा कैमरा छीनने के बाद मुझे एक कमरे में बंद करके उसमें ताला लगा दिया गया। मैंने बहुतेरी मिन्नत की लेकिन मेरी एक भी न सुनी गयी। आखिर किसी तरह मैंने इसकी सूचना स्थानीय मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी। तकरीबन एक घंटे बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब मुझे कमरे से आजाद किया गया। इसके बाद मेरा कैमरा पुलिस ने वापस कराया। खास बात यह थी कि इस दौरान पुलिस के सामने भी जयराज सिंह व उनके साथी मुझे धमकियां दे रहे थे।

डीके गोस्वामी ने पूरे मामले की लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस को देकर की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मालूम यह भी है कि पुलिस आखिर तक इस पूरे मामले को दबाने के लिए लीपापोती करती रही। उधर दूसरी ओर आरोपी जयराज सिंह व शिक्षकों ने पत्रकार को बंधक बनाने की बात से इन्कार किया है तथा यह भी कहा है कि उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गयी। नाहक ही यह आरोप लगाया जा रहा है।

बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...