अमर उजाला, शिमला को लगातार झटके लग रहे हैं. पिछले कुछ समय में लगभग दस लोगों ने अखबार को बाय करके दूसरे अखबारों की तरफ रुख किया है. ताजा खबर है कि शिमला में तैनात सीनियर सब एडिटर निक्का राम ने अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी देहरादून में हिंदुस्तान के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्हें यहां भी सीनियर सब बनाया गया है. निक्का रामपुर ऑफिस के इंचार्ज थे. वे अमर उजाला से लंबे समय से जुड़े हुए थे तथा अखबार को धर्मशाला, जालंधर समेत कई स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
इसके पहले सुनील डभाल भी शिमला से इस्तीफा देकर देहरादून में हिंदुस्तान ज्वाइन कर चुके हैं. इन दोनों लोगों के अलावा सुखदेव गौतम, अनिकेत सोनी, धीरज गुरुंग, सत्ते महेश, पवन कुमार, सोमी प्रकाश, धनंजय शर्मा भी अमर उजाला से इस्तीफा देकर दूसरे अखबारों से जुड़ चुके हैं. इनमें कई तो जिलों के इंचार्ज थे. लगातार इस्तीफे के चलते अमर उजाला प्रबंधन परेशान है.






