Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

शिवपाल समाजवादी हैं या सामंतवादी! देखें वीडियो और खुद तय करें

गाजीपुर (यूपी)। समाजवाद बराबरी का दर्जा देने के लिए जाना जाता है. इसी समाजवाद की विचारधारा को पढ़ पल सीख देख कर मुलायम सिंह यादव आगे बढ़े. समाजवाद के चिंतक लोहियाजी को बात-बात में दुहराने वाले मुलायम सिंह यादव उम्र के उत्तरार्ध में लगता है समाजवाद की विचारधारा को मटियामेट करने पर तुले हैं. यही कारण है कि वे खुद के द्वारा आगे बढ़ाए गए और अब यूपी में सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माने जा रहे अपने सगे छोटे भाई शिवपाल यादव की करनी को लेकर लगातार चुप हैं.

गाजीपुर (यूपी)। समाजवाद बराबरी का दर्जा देने के लिए जाना जाता है. इसी समाजवाद की विचारधारा को पढ़ पल सीख देख कर मुलायम सिंह यादव आगे बढ़े. समाजवाद के चिंतक लोहियाजी को बात-बात में दुहराने वाले मुलायम सिंह यादव उम्र के उत्तरार्ध में लगता है समाजवाद की विचारधारा को मटियामेट करने पर तुले हैं. यही कारण है कि वे खुद के द्वारा आगे बढ़ाए गए और अब यूपी में सबसे ताकतवर नेताओं में से एक माने जा रहे अपने सगे छोटे भाई शिवपाल यादव की करनी को लेकर लगातार चुप हैं.

वीडियो देखने के लिए उपरोक्त तस्वीर पर क्लिक करें…


मुलायम ने समाजवाद की विचारधारा को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश में अपने बेटे अखिलेश यादव को सरकार की गद्दी दे रखी है. मुलायम या उनके पुत्र अखिलेश समाजवादी नीति-रीति की लाख दुहाई देते रहें, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों मे सामंतवादी तौर तरीके साफ साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे ही नजारे प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के गाजीपुर आगमन के दौरान दिखायी पड़े।

शिवपाल जिले के दिलदारनगर स्थित एसकेवीएम डिग्री कालेज का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में मंच पर शिवपाल से अपनी करीबी दिखाने को लेकर सपा नेताओं और जिले के विधायकों में होड़ लगी रही। शिवपाल को खुश करने में कोई भी सपा नेता और सपा विधायक कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाह रहा था।

सपा नेताओं ने सरकार के इस पावरफुल मंत्री का जोरदार स्वागत करते हुये उन्हें सोने चांदी का मुकुट और गदा देकर और पावरफुल करने की कोशिश की। सोने चांदी का असर था या मौसम की मार, शिवपाल को कार्यक्रम में गर्मी सताने लगी। मंच पर गर्मी से राहत के लिए जब उन्होंने कागज के सहारे पंखा झलना शुरू किया तो जिले के सैदपुर क्षेत्र के सपा विधायक सुभाष पासी ने कागज उनके हाथों से लपक लिया और कार्यक्रम के खत्म होने तक मंत्री जी को पंखा झलते रहे।

सपा विधायक सुभाष पासी की इस खुशामदी को लेकर सभा मे बैठे पार्टी के कई नेता चुटकियां लेते रहे। इतना ही नही, एक विधायक ने मंच पर आसीन महिला विधायक के पैर भी छुए। कार्यक्रम के दौरान जखनियां के विधायक सुब्बाराम ने मंत्री शिवपाल का पैर छूने के साथ ही साथ जहूराबाद से सपा विधायक शादाब फातिमा का पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। ये नजारा भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें..

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/739/society-concern/shivpal-samajwadi-hain-ya-samantvadi.html

गाजीपुर से केके उर्फ कृपा कृष्ण यादव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...