Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

शिवानी पांडेय की छायाचित्र प्रदर्शनी और कला वेबसाइट का उदघाटन संपन्न

ट्रेवेल राइटर और फोटोग्राफर शिवानी पांडेय की छायाचित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी लाइफ ….. सा रे गा मा पा का उद्घाटन भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद कारियावासम और एऩडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने किया. इंडिया हैबिटेट सेंटर के पामकोर्ट में आयोजित यह प्रदर्शनी 19 नवंबर तक चलेगी. इस अवसर पर देश के सुदूर हिस्सों में काम करने वाले शिल्पकारों और कलाकारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर लाने और उनकी कला को संरक्षित करने के लिए वाली वेबसाइट Kalalok.com को भी लांच किया गया.
ट्रेवेल राइटर और फोटोग्राफर शिवानी पांडेय की छायाचित्रों की चार दिवसीय प्रदर्शनी लाइफ ….. सा रे गा मा पा का उद्घाटन भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद कारियावासम और एऩडीटीवी के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने किया. इंडिया हैबिटेट सेंटर के पामकोर्ट में आयोजित यह प्रदर्शनी 19 नवंबर तक चलेगी. इस अवसर पर देश के सुदूर हिस्सों में काम करने वाले शिल्पकारों और कलाकारों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर लाने और उनकी कला को संरक्षित करने के लिए वाली वेबसाइट Kalalok.com को भी लांच किया गया.
 
प्रदर्शनी का उद्घघाटन करते हुए भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त प्रसाद करियावासन ने कहा कि शिवानी के छायाचित्रों में भारत के जीवन दर्शन की झलक मिलती है. शिवानी के कैनवास फोटोग्राफ कला और छायाचित्रों का सुंदर मेल है. जबकि एनडीटीवी इंडिया के कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने www.kalalok.com के जरिए शिवानी के सूदुर भारत के शिल्पकारों और कलाकारों की शिल्प और कला को संरक्षित करने और उन्हें बाजार मुहैया कराने के पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह प्रयास भले ही छोटा लग रहा हो, लेकिन इसके परिणाम देश को प्रभावित करेंगे. उन्होंने कहा कि मैंने अपने गांवों में इस बात को महसूस किया है कि रोजगार के अभाव में शिल्पकार अपने पारंपरिक कार्यों को छोड़ कर रोजी रोटी की तलाश में शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं.
 
शिवानी पांडेय के छायाचित्रों की प्रदर्शनी लाइफ…. सा रे गा मा पा बीती गर्मियों में अमेरिका में भी आयोजित की जा चुकी है. दिल्ली की रहने वाली शिवानी ट्रेवेल राइटर और फोटोग्राफर हैं और कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं और एंजसियों के लिए काम करती हैं. लेकिन उनकी दिलचस्पी भारत के ग्रामीण समाज और खासकर आदिवासियों में है. राजस्थान से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश से लेकर अंडमान निकोबार तक के आदिवासियों की हजारों तस्वीरें उनके कैमरे में कैद हैं. प्रकृति से भी उनका गहरा लगाव है. लिहाजा उनके कैमरे फूल और पक्षियों के भी दीवाने हैं. एक रचनाकार की संवेदनशीलता भी उनके चित्रों में दिखाई देती है. सामाजिक बुराइयों को भी अपने कैमरे में कैद कर लेती हैं. बच्चों और खासकर बाल मजदूरों पर शिवानी ने बेहतरीन काम किया है. उनके छायाचित्रों में फूलों के निखार, पहाड़ी वादियों का सौंदर्य और यात्रा का रोमांच भी दिखता है.
वहीं Kalalok.com एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जो देश के सुदूर क्षेत्रों में कला को समृद्ध करने वाले शिल्पकारों और कलाकारों की कृतियों को अपनी वेबसाइट पर फोटो, वीडियो और आलेख के माध्यम से दुनिया से रू-बरू कराती है. इससे उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न केवल पहचान मिलेगी बल्कि उन्हें विशाल बाजार भी महैया होगा.
 
शिवानी पांडेय अंतरराष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफर व लेखक हैं,जिनकी कृतियां कई अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है. वह कई अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसियों के साथ मिल कर महिलाओं और बाल विकास से संबंधित कार्य भी कर रही है. शिवानी वैसे तो प्रबंधन की पढ़ाई की है. लेकिन फोटोग्राफी और कला प्रति लगाव ने उन्हें फोटोग्राफर और ट्रेवेल राइटर बना दिया.
 
प्रेस विज्ञप्ति
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...