जयपुर के युवा पत्रकार शिवेंद्र परमार ने जयपुर से प्रसारित होने वाले जन टीवी न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू की है. शिवेंद्र इससे पहले जयपुर से ही प्रसारित एचबीसी में एसाइनमेंट इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे. शिवेंद्र को जन टीवी में डेस्क और रिपोर्टिंग दोनों की जिम्मेदारी मिली है.
पंजाब केसरी, चंडीगढ़ से खबर है कि सुशील कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी दैनिक सवेरा के साथ शुरू करने जा रहे हैं. सुशील को यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे पिछले सात सालों से पंजाब केसरी को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





