दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे न्यूजीलैंड के एंकर ऑललैंडर पॉल हेनरी को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी मिल गई है. हेनरी को ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष टीवी चैनल- ‘चैनल 10’ ने अपने यहां एंकर नियुक्त किया है. बताया जा रहा है कि आस्ट्रेलियाई टीवी चैनल ने अपनी रेटिंग बढ़ाने के मकसद से विवादित हेनरी को नौकरी दी है.
हेनरी को पिछले साल एक शो में शीला दीक्षित के नाम का जानबूझ कर गलत उच्चारण करने और मजाक बनाने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद वे कहीं काम नहीं कर रहे थे.






