बाराबंकी। हिन्दी पत्रकारिता के लिए शोभित मिश्रा, उर्दू के लिए मो0 नवाब और छायाकार नवनीत तिवारी स्व0 तनवीर अहमद सिद्दीकी एवार्ड 2013 देते हुए ग्राम्य विकास अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि स्व0 तनवीर सिद्दीकी ने अपनी लेखनी एवं कार्यशैली को हथियार बनाकर निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज एवं देश को जागरूक करने का काम किया है। जो उनके न रहने पर आज भी समाज में अपनी पहचान और स्मृति को बनाये हुए है।
हृयूमन वेलफेयर सोसायटी (रजि0) द्वारा गांधी भवन में स्व0 तनवीर सिद्दीकी की छठी पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित सेमिनार एंव जर्नालिस्ट एवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थिति उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तम्भ पत्रकारिता है। आज के दौर में निष्पक्ष रुप से पत्रकारिता करना सबसे बड़ी चुनौती है। इस चुनौती में समारोह में उपस्थित शोभित मिश्रा ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है, खासतौर से इस समारोह के माध्यम से सोसायटी द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया जाना वाकई काबिले तारीफ है और यही स्व0 तनवीर सिद्दीकी को सच्ची श्रद्धाजंलि है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित न्यू पावर लि0 मुम्बई के जीएम एचआर नदीम सिद्दीकी ने स्व0 सिद्दीकी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पत्रकारिता की इस समाज में अहम भागीदारी है। जिसे समाज का दर्पण भी कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी ट्रस्ट के अध्यक्ष पं0 राजनाथ शर्मा ने कहा कि स्व0 तनवीर सिद्दीकी निडर एवं निर्भीक पत्रकार थे। जिनके पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्व0 सिद्दीकी के छोटे भाई एंव सोसायटी के अध्यक्ष डा0 तौसीफ सिद्दीकी ने कहा कि मुम्बई से प्रकाशित हिन्दुस्तान उर्दू दैनिक के साथ स्व0 सिद्दीकी ने अपना पत्रकारिता का सफर शुरू किया। इसके साथ उर्दू इंकलाब, उर्दू इन दिनों, उर्दू सियासत ज़दीद, सहित कई हिन्दी एवं उर्दू समाचार पत्रों में कार्य करके अपने निर्भीक पत्रकारिता का परिचय दिया है। उन्होनें समारोह में आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह गोप ने हिन्दी पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दैनिक हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार शोभित मिश्रा, दैनिक सहाफत उर्दू के तेजतर्रार पत्रकार मोहम्मद नवाब व तहसील फतेहपुर के पत्रकार नसीम नदवी, एवं दैनिक जागरण के कुशल छायाकार नवनीत तिवारी को हृयूमन वेलफेयर सोसायटी की ओर से मोमेंटो एवं शाल देकर सम्मानित किया।
समारोह का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता हमायुं नईम खान ने किया। समारोह में मुख्य रुप से यादवेन्द्र प्रताप एडवोकेट, हिसाल बारी किदवई ‘एडवोकेट’, महामाया सिंह, उस्मान किदवई, इरशाद कमर, सुहेल किदवई, दानिश सिद्दीकी, रेहान फरीदी (एमएलवी अध्यक्ष), शिवकरन यादव, पाटेश्वरी प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता इजहार हुसैन, फराज खान, विपिन सिंह राठौर, मृत्यंजय शर्मा, बब्लु असलम, भरतलाल, उमानाथ यादव, वेद यादव, अली मियां, अलीम शेख, कलीम खान, जावेद, रेहान वारसी आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर सोसायटी के कोषाध्यक्ष फहीम सिद्दीकी ने आए हुए सभी अतिथियों व उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।






