इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (आईएफडब्ल्यूजे) के चुनाव परिणाम में वरिष्ठ पत्रकार श्याम बाबू लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गये. चुनाव परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर हिमांशु चट्टर्जी ने घोषित किया. श्याम बाबू लखनऊ मुख्यालय में दैनिक जागरण के विशेष संवाददाता हैं. वे लम्बे समय से प्रिंट मीडिया से जुड़े हैं.
जालौन में जन्मे श्याम बाबू क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक के बाद upcc जैसे कई खेल संगठनों से भी जुड़े रहे और जुड़े हैं. इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रय राव, राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे, राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष श्याम बाबू हैं. संगठन का अगला चुनाव अब वर्ष 2016 में होगा.
भड़ास तक आप अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






