अभी तक 'न्यूज एक्सप्रेस' के साथ टेक्नीकल हेड के बतौर जुड़े रहे श्याम साल्वी के बारे में ताजी सूचना है कि अब वे 'न्यूज नेशन' चैनल के हिस्से बने गए हैं. श्याम साल्वी ने कई न्यूज चैनलों की लांचिंग के दौरान तकनीकी सेवाएं दी हैं.
उधर, युवा पत्रकार रजनीकांत गुप्ता दैनिक भास्कर के हिस्से बन गए हैं. वे पानीपत में दैनिक भास्कर अखबार में सब एडिटर / रिपोर्टर बनाए गए हैं.
अमर उजाला, लखनऊ में कार्यरत अनिल त्रिपाठी का प्रमोशन हो गया है. वे क्राइम रिपोर्टर से सीनियर सीनियर रिपोर्टर बना दिए गए हैं. अनिल पिछले पांच वर्षों से अमर उजाला के साथ हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






