Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उपजा समेत कई पार्टियों का सरकारी आवासों पर अनाधिकृत कब्‍जा!

राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता डा. नूतन ठाकुर को प्रेषित सूचना के अनुसार उसके द्वारा विभिन्न कॉलोनी में 89 संघ, संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता तथा  गैर सरकारी व्यक्तियों को आवंटित आवासों में 27 आवासों पर पूर्व आवंटी का अनधिकृत कब्ज़ा है.

राज्य संपत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आरटीआई कार्यकर्ता डा. नूतन ठाकुर को प्रेषित सूचना के अनुसार उसके द्वारा विभिन्न कॉलोनी में 89 संघ, संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता तथा  गैर सरकारी व्यक्तियों को आवंटित आवासों में 27 आवासों पर पूर्व आवंटी का अनधिकृत कब्ज़ा है.

अनधिकृत कब्जा वाले संस्थाओं में पुराना विधायक निवास-2 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल, युवा उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसियेशन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, माइनारिटीज फोरम ऑफ इंडिया, अखिल भारतीय गौड़ महासभा, माध्यमिक शिक्षा संघ शर्मा गुट, नया विधायक निवास स्थित उत्तर प्रदेश संसदीय संस्थान, शोषित समाज दल, लाल बाग स्थित पुष्पांजलि संस्थान तथा तालकटोरा स्थित आल इंडिया कैफी आजमी अकादमी शामिल हैं.

इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह से सम्बंधित 3, माल एवेन्यू स्थित वीर बहादुर जनसंस्थान को भी अनधिकृत कब्ज़ा बताया गया है. गैर सरकारी व्यक्तियों में मंजू रानी मौर्य, पूर्व सदस्य जनसँख्या आयोग, विद्यावती राजभर, पूर्व सदस्य महिला आयोग आदि हैं.

संपत्ति विभाग द्वारा कुल 12 राजनैतिक पार्टियों को आवास आवंटित किये गए. ये हैं- राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी, महिला मोर्चा भाजपा, जनता दल सेक्युलर, अखिल भारतीय लोकतान्त्रिक कॉंग्रेस पार्टी, समाजवादी युवजन सभा, जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, लोकदल तथा समाजवादी पार्टी. प्राप्त सूचना के अनुसार इनमें राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी और अखिल भारतीय लोकतान्त्रिक कॉंग्रेस पार्टी का अनधिकृत कब्ज़ा हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...