लखनऊ से प्रकाशित श्री टाइम्स से विकेट गिरने का दौर शुरू हो चुका है। खबर है कि विशेष संवाददाता संजय श्रीवास्तव व डाक प्रभारी कुमार सुशांत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। दोनों जल्द ही लखनऊ से एक पॉलिटिकल मैगजीन (पाक्षिक) लाने की तैयारी में हैं। संबंधित पत्रिका में संजय श्रीवास्तव को प्रबंधन ने संपादक की जिम्मेदारी दी है, वहीं कुमार सुशांत समाचार संपादक होंगे।
संजय श्रीवास्तव का 18 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने कई बड़े दैनिक समाचार पत्रों में काम किया है। उन्होंने लखनऊ से प्रकाशित जनसत्ता एक्सप्रेस, डीएनए व कैनविज टाइम्स के प्रकाशन में अहम भूमिका निभाई थी। कुमार सुशांत ने नई दिल्ली में सीएनईबी, चौथी दुनिया, टोटल टीवी, लखनऊ से प्रकाशित कैनविज टाइम्स जैसे संस्थान में काम किया है।
श्री टाइम्स में कार्यरत अश्वनी श्रीवास्तव ने पत्रिका में बतौर सर्कुलेशन मैनेजर ज्वाइन किया है। वहीं श्री टाइम्स के जिला संवाददाता भूपेंद्र सिंह ने भी श्री टाइम्स को छोड़कर पत्रिका में बतौर जिला-कोऑर्डिनेटर ज्वाइन किया है। खबर है कि कुछ और कर्मचारी श्री टाइम्स को अलविदा कह सकते हैं।





