Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

श्री न्यूज में ब्लैकमेलिंग, मोबाइल के बदले चाहिए महिला

'श्री न्यूज' चैनल में स्विचिंग पर कार्यरत मुकेश कुमार ने अपने साथ काम कर रही एक महिला सहकर्मी का मोबाइल धोखे से हथिया लिया है और उसे वापस करने से मना कर दिया है. दरअसल मुकेश कुमार को अपने साथ काम कर रही महिला कलिग से इकतरफा प्रेम हो गया और दोस्ती से ज्यादा पाने की वे उम्मीद रखने लगे। अपने मन में पल रहे मंसूबे को कामयाब करने के लिए उन्होंने अपने महिला सहकर्मी को लुभाने-मनाने और प्यार जताने की हर सम्भव कोशिश की.

'श्री न्यूज' चैनल में स्विचिंग पर कार्यरत मुकेश कुमार ने अपने साथ काम कर रही एक महिला सहकर्मी का मोबाइल धोखे से हथिया लिया है और उसे वापस करने से मना कर दिया है. दरअसल मुकेश कुमार को अपने साथ काम कर रही महिला कलिग से इकतरफा प्रेम हो गया और दोस्ती से ज्यादा पाने की वे उम्मीद रखने लगे। अपने मन में पल रहे मंसूबे को कामयाब करने के लिए उन्होंने अपने महिला सहकर्मी को लुभाने-मनाने और प्यार जताने की हर सम्भव कोशिश की.

इस प्रयास में उन्होंने अपने महिला सहकर्मी की मोबाइल खरीदने में मदद भी की. लेकिन जब अपनी महिला सहकर्मी को वह किसी भी तरह से अपने मोहब्बत के जाल में नहीं फंसा सके तो उन्होंने एक नये आइडिया से उसे अपने जीवन में शामिल कर अपनी जिंदगी बदलने की कोशिश की. दरअसल उन्होंने अपनी महिला मित्र से कुछ दिनों के लिए उसका मोबाइल मांगा और फिर उसे लौटाने से मना कर दिया.

इतना ही नहीं, मोबाइल लौटाने के एवज में वह चाहते हैं कि महिला मित्र उनका प्रेम स्वीकार करे और उन्हें अपने आप को सौंप दे. हालांकि महिला मित्र ने मोबाइल दिलाने का एहसान भी नहीं लिया और उनके सारे पैसे वापस कर दिए लेकिन मुकेश की नीयत में खोट आ गई है. अब मुकेश कुमार अपने महिला मित्र को धमका रहे हैं, जो करना है कर लो, मैं मोबाइल वापस नहीं करूँगा. इन सारे वाकयों की एकमात्र गवाह महिला सहकर्मी के मित्र को भी उन्होंने इस मसले में घसीटा जिसे वे पूरे श्री न्यूज में अपनी बहन बताते फिरते हैं.

जब प्रेम नहीं मिला तो मुकेश कुमार ने महिला सहकर्मी पर कई तरह के गंभीर चारित्रिक आरोप लगाए और बदनाम करना शुरू कर दिया. पीसीआर इंचार्ज, कैमरा मैन और साउंड रिकार्डिस्ट तक के साथ नाम जोड़ना शुरू कर दिया. यह सारे दोषारोपण सार्वजनिक तौर पर किए गए व इसके जरिए महिला मित्र पर दबाव बनाया जा रहा है कि तुम खुद को मुझे सौंप दो तो मैं तुम्हारा मोबाइल वापस कर दूंगा. उधर, जिस महिला कलिग का फोन मुकेश ने छीन है, उसने मुकेश से हुई बातचीत की रिकार्डिंग अपने पास रख ली है और वह इस मामले में पुलिस कंप्लेन करने की तैयारी कर रही है.

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक न्यूज एक्सप्रेस चैनल के नोएडा आफिस में कार्यरत एक पत्रकार, जो कभी साधना न्यूज में रहा है, और उत्तारखंड का निवासी है, मीडिया में आईं लड़कियों को फंसाने और ब्लैकमेल करने का सरगना है. उसके संरक्षण में ही ढेर सारे चैनलों में कार्यरत छिछोरे किस्म के मीडियाकर्मी लड़कियों को फंसाने और फिर उनका इस्तेमाल कर के छोड़ देने के कार्य में लिप्त है. श्री न्यूज के इस प्रकरण के तार भी न्यूज एक्सप्रेस चैनल में कार्यरत लड़कीबाज व दारूबाज पत्रकार से जुड़े हुए हैं. इनकी मजबूत सांठगांठ के कारण मीडिया प्रबंधन और पुलिस प्रशासन भी इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता. देखना है कि इस मामले में श्री न्यूज प्रबंधन अपने महिला कर्मी के आत्मसम्मान को बचाने के लिए क्या कदम उठाता है और महिलाओं को फंसाने वाले रैकेट में सक्रिय लोगों को क्या दंड देता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...