मुंबई। मुंबई ब्लास्ट केस में अवैध हथियार रखने के दोषी अभिनेता संजय दत्त जब टाडा कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे तो उनके एक साथी ने एक पत्रकार के साथ हाथापाई की तथा थप्पड़ मार दिया। संजय दत्त के साथ सरेंडर करने जाते समय उनकी पत्नी मान्यता दत्त, बहनें प्रिया दत्त एवं नम्रता और फिल्म प्रड्यूसर महेश भट्ट व बंटी वालिया भी शामिल थे। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच संजय कोर्ट रवाना हुए उसी दौरान संजय के मित्र बंटी वालिया का एक पत्रकार से विवाद हुआ।
जानकारी के अनुसार संजय दत्त का काफिला ट्रैफिक के कारण वरली नाका पर रुका, तो मीडिया के लोग फोटो खींचने के लिए दत्त की कार के पास आ गए। इससे संजय दत्त के साथ काम में मौजूद बंटी वालिया भड़क गए। उन्होंने मीडिया वालों को वहां से चले जाने को कहा। वो मीडिया वालों से खासे नाराज नजर आ रहे थे। इस बीच एक पत्रकार की गाड़ी के आगे ही वालिया की गाड़ी चल रही थी। पुलिस और कारों का बेड़ा की वजह से करीब-करीब दोनों की कार टकरा गई। फिर क्या था। बंटी वालिया भड़क उठें। अपने बॉडीगार्ड के साथ गाड़ी से उतरें और पत्रकार से उलझ बैठे। थप्पड़ तो जड़ा ही कपड़े तक फाड़ डालें।
पीड़ित पत्रकार ने कहा कि उसकी कार से टक्कर नहीं हुई। ट्रैफिक जाम की वजह से सभी अपनी गाड़ियां पीछे कर रहे थे। यहां तक कि उनकी कार में खरोंच तक नहीं आयी। इसके बावजूद वह अपने गाड़ी से उतरे और मारा इतना ही नहीं कपड़ें तक फाड़ डाले। वालिया की इस हरकत के बाद पत्रकारों में गुस्सा है।






