रामगढ (झारखण्ड) से शीघ्र प्रकाशित अख़बार वारसी न्यूज़ ऑबजर्वर का पलामू ब्यूरो चीफ संजय पाण्डेय को बनाया गया है. संजय पाण्डेय इससे पूर्व हिंदुस्तान अख़बार के कोडरमा व सिमडेगा ब्यूरो चीफ के पद पर कार्य कर चुके हैं. वे जब कोडरमा में कार्यरत थे तब अपनी माता की देख-रेख करने के लिए पलामू तबादला के लिए कई बार सम्पादक सहित मैनेजमेंट को आवेदन किया. तबादला नहीं होने पर वे पलामू आ गए. श्री पाण्डेय प्रभात खबर में चार वर्ष तक पलामू कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं.
दैनिक जागरण जब राँची में लाँच किया गया था तब उन्हें रामगढ़ का ब्यूरो चीफ बनाया गया था. शुरुवाती समय में अखबार को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. ''वारसी न्यूज़ ऑबजर्वर'' अख़बार के पलामू कार्यालय का उद्घाटन मेदिनीनगर शहर के पंचमुहान स्थित विनोद सिंह काम्प्लेक्स में 3 जुलाई को हुआ. ''वारसी न्यूज़ ऑबजर्वर'' अख़बार का अपना आईपी टेलीविज़न चैनल भी है. कुमार कौशलेन्द्र कौशल को सम्पादक की जिम्मेदारी सौपीं गयी है. फिलहाल वारसी न्यूज़ ऑबजर्वर कुछ दिनों तक साप्ताहिक रहेगा. बाद में दैनिक का रूप लेगा.






