Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

संजय राठी करेंगे बलजीत सिंह, राजेश गुप्ता, सोमनाथ शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

रोहतक : हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राठी ने उनकी यूनियन के नाम पर कई स्थानों पर धोखाधड़ी कर अवैध वसूली करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय ले लिया है। उनकी ओर से अधिवक्ता भारत जैन ने सिरसा के बलजीत सिंह कथित अध्यक्ष, अम्बाला के महासचिव राजेश गुप्ता और संरक्षक रोहतक के सोमनाथ शर्मा को कानूनी नोटिस देकर हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नाम पर खोले गये सभी खातों, बैठकों तथा अन्य गतिविधियों को एक सप्ताह के अन्दर बंद करने का नोटिस दिया है।

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि उक्त फर्जी संगठन धोखाधड़ी से प्रदेश सरकार से भी 15 लाख रूपये अनुदान ले चुका है। जिससे कुछ लोगों ने शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर बैंकॉक तथा दुबई जाकर सैर सपाटा किया। उन्होंने कहा कि इस संगठन के स्वयंभू नेताओं का पत्रकारों के कल्याण से कोई वास्ता नहीं है। ये लोग सदा से ही संगठन के नाम पर पत्रकारों का शोषण करते रहे हैं।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के बार-बार चेतावनी के बावजूद इन लोगों ने एन.यू.जे. के नाम का दुरूपयोग करना जारी रखा। जिसके चलते तत्कालीन महासचिव रासविहारी ने 10 अप्रैल, 2013 को भी उपरोक्त सम्बन्ध में पत्र भेजकर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नाम को प्रयोग न करने की हिदायत दी थी। संजय राठी ने बताया कि इन लोगों द्वारा हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स तथा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नाम का दुरूपयोग करने के लिए दस लाख रूपये का क्षतिपूर्ति के लिये मानहानि का भी मुकदमा किया जायेगा ताकि भविष्य में कोई पत्रकारों के नाम पर फर्जीवाड़ा न कर सके।
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...