Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

संजय राठी के निराधार आरोपों का मजबूत जवाब कानूनी रूप से शीघ्र ही दिया जाएगा : बलजीत सिंह

फेसबुक और प्रेस नोटों के माध्यम से आप देख चुके है कि किस प्रकार ह्यूज का पूर्व प्रधान संजय राठी बौखलाहट में बेतुके बयान जारी कर रहा है। ह्यूज की मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तथाकथित बतलाने वाला शख्स शायद भूल गया कि दिनांक 29 मई 2011 को हिसार के सम्पन्न हुए यूनियन के 29वें अधिवेशन में हरियाणा के मुख्यमंत्री, अनेक मंत्री, कई विधायक, वरिष्ठ पत्रकार तथा यूनियन के सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मिति से मौजूदा कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था, जबकि संजय राठी ने खुद को स्वयंभू प्रधान घोषित कर रखा है।

फेसबुक और प्रेस नोटों के माध्यम से आप देख चुके है कि किस प्रकार ह्यूज का पूर्व प्रधान संजय राठी बौखलाहट में बेतुके बयान जारी कर रहा है। ह्यूज की मौजूदा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को तथाकथित बतलाने वाला शख्स शायद भूल गया कि दिनांक 29 मई 2011 को हिसार के सम्पन्न हुए यूनियन के 29वें अधिवेशन में हरियाणा के मुख्यमंत्री, अनेक मंत्री, कई विधायक, वरिष्ठ पत्रकार तथा यूनियन के सैकड़ों सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मिति से मौजूदा कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था, जबकि संजय राठी ने खुद को स्वयंभू प्रधान घोषित कर रखा है।

क्या वो बतलाने का कष्ट करेगा कि उसे किस दिन किस स्थान पर किस आम सभा द्वारा प्रधान चुना गया है। ह्यूज के 1974 के गठन से लेकर आज तक पत्रकारों की इतनी भीड़ कहीं नहीं जुटी, जितनी 29 मई, 2011 को हिसार के मिड टाऊन, ग्रैंड पैलेस में जुटी थी।  

मित्रों, फेसबुक पर कई-कई साल पुरानी फोटो डालने तथा घर बैठे-बैठे कागजी प्रैस नोट मात्र जारी कर देने से कभी कोई जनमानस का नेता नहीं बन जाया करता। संजय राठी ने पिछले दो-ढाई वर्षों में कभी-कहीं कोई कार्यकारिणी या आम बैठक नहीं की, जबकि हमने हरियाणा भर में जिलाभर बैठकें आयोजित करके पत्रकारों को बीमा पॉलिसीयां का वितरण करते हुए उनकी समस्याओं और मुद्दों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  अक्तूबर, 2010 को मानेसर में एनयूजे के राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर लोगों से गोलमाल के लाखों रूपए एकत्रित करने वाले पाप के मामले को छिपाने के चक्कर में हमारे ऊपर सरकारी फंड का दुरुपयोग लगाने वाला स्वयंभू नेता भूल गया है कि हमारे खाते कितने पारदर्शी हैं।

इसी राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जो दस लाख रूपए एनयूजे को अनुदान घोषित किया था उसे भी कई अधिकारियों से मिलकर इसने अपने नाम चैक कटवा लिया। ऐसे कागजी नेताओं को बयानों से भ्रमित होने और घबराने की जरूरी नहीं है, हमारी यूनियन के शैक्षिणक भ्रमण पर उंगली उठाने वाला शख्स इतनी जल्दी भूल गया कि इसी संजय राठी के नेतृत्व में हमारा डेलीगेशन थाईलैंड यात्रा पर गया था।

एनयूजे के कुछ पदाधिकारियों से सांठगांठ करके हरियाणा के कुछ फर्जी पत्रकारों की झूठी सूचि के बलबूते पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने संजय राठी के निराधार आरोपों का मजबूत जवाब कानूनी रूप से शीघ्र ही दिया जाएगा। एनयूजे के चुनाव अधिकारी व देश के प्रमुख पत्रकार श्री हर्ष वर्धन ने संजय राठी पर कई आरोप लगाते हुए उसके चुनाव को अवैध बताया है और इसी रोषस्वरूप एनयूजे से इस्तीफा भी दे दिया है। कानूनी कार्यवाही तो उस संजय राठी पर होनी चाहिए जिसने रोहतक में बने प्रादेशिक मीडिया सेंटर का सामान अपने घर में छुपा रखा है।

मित्रों, मैंने तो आज तक कोई शिकायतबाजी इसलिए नहीं कि क्योंकि हमारी पहली बैठक में ही श्री जगन्नाथ गौतम, श्री ओम पाहवा, श्री कस्तूरी छाबड़ा की एक तीन सदस्यीय कमेटी बनी थी, जिसने संजय राठी से ह्यूज को मिले 27 लाख के सरकारी अनुदान और गुड़गांव में इक्ट्ठे किए 67 लाख रूपए का सारा हिसाब-किताब व मीडिया सेंटर का चार्ज लेना था, लेकिन उस कमेटी को भी संजय राठी संतुष्ट नहीं कर पाया है।

प्रिय मित्रों, यूनियन की प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक भिवानी में 11 अगस्त, 2013 को आयोजित की जा रही है जिसमें आगामी कार्रवाही पर विचार-विमर्श किया जाना है। मौजूदा कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। आगामी चुनाव की तिथि तथा स्टेशन की घोषणा भी इसी बैठक में की जाएगी। सभी प्रिय जनों तथा हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के सदस्यों से अनुरोध है कि वे बेवजह परेशान न हों। हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेवारी का पूरा अहसास है। यूनियन की साख पर कभी कोई आंच नहंी आने दी जाएगी। आधारहीन शरारती तत्वों से निपटना हमें आता है। सभी सदस्य अपना संयम बनाए रखें।

बलजीत सिंह

Baljit Singh

President

Haryana Union of Journalists

[email protected]


मूल खबर..

संजय राठी करेंगे बलजीत सिंह, राजेश गुप्ता, सोमनाथ शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...