Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

बरेली

संजीव बेस्ट क्राइम स्टोरी, आरिफ सोशल स्टोरी, राजेश बेस्ट फोटो ग्राफर अवार्ड से गए नवाजे़

शाहजहांपुर। उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार संजीव पाण्डेय, आरिफ सिद्दीकी और छायाकार राजेश कुमार सक्सेना को क्रमशः वेस्ट क्राइम स्टोरी, वेस्ट सोशल स्टोरी और बेस्ट फोटो ग्राफर अवार्ड से जिलाधिकारी राजमणि यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप पाण्डेय और नगरपालिका अध्यक्ष तनवीर खां द्वारा संयुक्त रूप से नवाजा गया। इसके अलावा इन्हीं क्षेत्रों में राजेश वाजपेई, मो. सिद्दीक, अनुराग मिश्रा, एमआई खान और सोनू राठौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गये।

शाहजहांपुर। उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार संजीव पाण्डेय, आरिफ सिद्दीकी और छायाकार राजेश कुमार सक्सेना को क्रमशः वेस्ट क्राइम स्टोरी, वेस्ट सोशल स्टोरी और बेस्ट फोटो ग्राफर अवार्ड से जिलाधिकारी राजमणि यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप पाण्डेय और नगरपालिका अध्यक्ष तनवीर खां द्वारा संयुक्त रूप से नवाजा गया। इसके अलावा इन्हीं क्षेत्रों में राजेश वाजपेई, मो. सिद्दीक, अनुराग मिश्रा, एमआई खान और सोनू राठौर को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गये।

बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण और सजग प्रहरी हैं। समाज निर्माण में इनकी भागीदारी भुलाई नहीं जा सकती। उन्होंने सभी का रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का आवाहन किया। गुरुवार की रात शहर के रायल पन्ना होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि पत्रकारों को अपनी लेखनी के जरिए समाज को रचनात्मक धारा से जोड़ने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप पाण्डेय ने बतौर विशिष्ट अतिथि कहा कि पत्रकारों का जहां देश की स्वाधीनता में महत्वपूर्ण रोल रहा वहीं समाज निर्माण में भी उनकी विशेष भूमिका रही है। कहा कि पत्रकारों की सेवाओं को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्निहोत्री की अध्यक्षता और पत्रकार कुलदीप दीपक के संचालन में हुए इस कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने माँ शारदा और गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ चित्रों पर माल्यार्पण किया।

यूनियन के अध्यक्ष प्रेमशंकर गंगवार, महामंत्री अमित गुप्ता, हामिद फरीदी, अशोक गुप्ता, कमल सिंह, शिवकुमार, अनुज गुप्ता, हेमन्त डे, विनय पाण्डे, रामविलास, अभिषेक गुप्ता, जगेन्द्र सिंह ने अतिथियों और कार्यक्रम अध्यक्ष के बैज लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जितेन्द्र कुमार ने कन्या भ्रूण हत्या पर छंद सुनाए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मनीषी, रमेश शंकर पाण्डेय ने विचार व्यक्त कर पत्रकारिता को समृद्ध बनाने की बात कही। प्रेमशंकर गंगवार व अमित गुप्ता ने अतिथियों और कार्यक्रम अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी जैनेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रवेश यादव, पंकज खुराना, अरुण पाराशरी, डा. आफताब अख्तर, जरीफ मलिक आनन्द, सरदार शर्मा, सुयश सिन्हा, रजत श्रीवास्तव, बुद्धदेव शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र यादव, आले नबी, अवनीश मिश्रा, संजीव गुप्ता, इरफान हयूमन, धनन्जय वाजपेई, शिवप्रकाश, डा. सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, ओमप्रकाश, अनूप वाजपेई, अजय अवस्थी, सतीश गुप्ता, विक्की साहू, मनोज कुमार, मुनीष आर्य, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान

बेस्ट क्राइम स्टोरी अवार्ड:- संजीव पाण्डेय

सांत्वना पुरस्कार:- राजेश वाजपेई

बेस्ट सोशल स्टोरी अवार्डः- आरिफ सिद्दीकी

सांत्वना पुरस्कारः- मो0 सिद्दीक एवं अनुराग मिश्र

बेस्ट हेल्थ स्टोरी अवार्डः- अमित त्यागी

सांत्वना पुरस्कारः- एम0आई0 खान

बेस्ट फोटोग्राफर अवार्डः- राजेश कुमार सक्सेना

सांत्वना पुरस्कारः- सोनू राठौर

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने अवार्ड के लिए चयनित सभी पत्रकारों को 5100/- रुपये और स्मृति चिन्ह दिया। सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। बेस्ट हेल्थ स्टोरी अवार्ड को चयनित अमित त्यागी के न आ पाने के कारण अवार्ड बाद में प्रदान किया जायेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...