: कानाफूसी : प्लानमैन मीडिया से खबर है कि संडे इंडियन के मैनेजिंग एडिटर ओंकारेश्वर पांडेय एवं उनकी पत्नी एवं जानीमानी कलाकार विजया भारती के बीच कार्यालय में बहस तथा हाथापाई हो गई. इस हाथापाई में विजया भारती को चोट लगी है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विजया भारती नाराज थी और ओंकारेश्वर के कार्यालय पहुंच गईं. दोनों लोगों के बीच कहासुनी के विवाद हो गया, उसी में यह घटना घट गई.
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. इन लोगों को बदनाम करने के लिए जानबूझकर ऐसा रियूमर उड़ाया जा रहा है ताकि इन लोगों के करियर को नुकसान पहुंचे. इस संदर्भ में जब विजया भारती से बात की गई तो उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि ये हमलोगों का चारित्रिक हत्या किए जाने का प्रयास है. अगर ऐसी कोई बात होती तो मैं खुद ही खुलकर मीडिया को बताती. वहीं ओंकारेश्वर पांडेय से कोशिश करने के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया.






