दैनिक भास्कर जमशेदपुर के संपादक रहे संतोष मानव हरिभूमि भोपाल के संपादक होंगे। वे दिसंबर में भोपाल में कार्यभार संभालेंगे। भोपाल में लंबे समय तक दैनिक भास्कर में समाचार संपादक रहे संतोष मानव के लिए नया चैलेंज होगा। नए साल में आधुनिक प्रिटिंग मशीन और बेहतर संसाधनों के साथ हरिभूमि भोपाल से नए संस्करण की लांचिंग की तैयारी जोरशोर से कर रहा है।
वहां भास्कर, पत्रिका समेत कई जमे जमाए अखबार के बीच हरिभूमि की महत्ता बरकरार रख पाने की चुनौती होगी। हरिभूमि समूह ने मध्यप्रदेश में पहले जबलपुर संस्करण लांच किया था। समूह ने दिल्ली के नेशनल संस्करण को नए तेवर के साथ फिर से नए लुक देने के लिए दिल्ली आफिस में भर्ती अभियान चला रखा है। जब ज्यादातर मीडिया समूह से पत्रकारों की छंटनी हो रही है वैसे समय में हरिभूमि ने नए-पुराने पत्रकारों को अपने साथ जोड़कर नया ठौर देने की शुरुआत की है।






