हिंदुस्तान, महराजगंज से खबर है कि संतोष सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर थे. संतोष ने अपनी नई पारी जयपुर में पत्रिका से की है. उन्हें सब एडिटर बनाया गया है. संतोष के इस्तीफे का असर अखबार पर भी पड़ने लगा है. क्राइम की खबरों में अखबार प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ रहा है. संतोष की गिनती महराजगंज के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती थी.
कानपुर में आईबीएन7 और महुआ चैनल को रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. उन्हें अखबार के ऑन लाइन एडिटर भास्कर डॉट कॉम का रिपोर्टर बनाया गया है.






