नेशनल दुनिया के सीओओ पद से इस्तीफा देने वाले संदीप विश्नोई ने अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू की है. उन्हें अमर उजाला में अलीगढ़ का यूनिट हेड बनाया गया है. उनका पद जनरल मैनेजर मार्केटिंग का होगा. सिम्बोसिस इंस्टीट्यूट, पुणे से पीजीडी करने वाले संदीप विश्नोई तेरह सालों से मीडिया में सक्रिय हैं. नेशनल दुनिया से पहले वे दिल्ली प्रेस, दैनिक भास्कर समूह, लोकमत मीडिया तथा साकाल मीडिया के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं. पिछले दिनों ही उन्होंने नेशनल दुनिया को अलविदा कहा था.






