: डा. विजय सिंह, विनय कुमार, रवि एवं विशन भी टीम में शामिल : संस्कृत भाषा के गिरते स्तर तथा लोगों कम होते रुझान को देखते हुए वरिष्ठ पत्रकार सोहन कुमार ने 'इंडियन नेचर' नाम की एक संस्कृत समाचार पत्रिका का शुभारंभ किया है. इस पत्रिका की खासियत यह होगी कि इसमें खबरों को प्रमुखता दी जाएगी एवं उसके अतिरिक्त व्यूज एवं साहित्य को भी पर्याप्त स्थान मिलेगा. सोहन कुमार इस पत्रिका के कार्यकारी संपादक हैं. वे इसके पहले हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े रहे हैं. उनकी टीम में डा. विजय सिंह, विनय कुमार झा, रवि कुमार एवं विशन कुमार मिश्रा हैं. यह पत्रिका मासिक है.
प्रबंधन का कहना है कि इस समाचार पत्र के जरिये हम आम लोगों तक संस्कृत भाषा को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि आम लोगों तक इस भाषा को प्रचलित किया जा सके. जो लोग इस पत्रिका के पाठक बनना चाहते हैं वो विनय कुमार से इस नम्बर 09313036563, 08285959103 पर सम्पर्क कर सकते हैं.






