एक फरवरी की रात करीब 11.30 बजे एक सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक जागरण पूर्व वरिष्ठ संवादददाता विभूति कुमार रस्तोगी बाल बच गए. दिल्ली के यमुनापार के दुर्गा पुरी चौक 100 फीटा रोड पर गलत दिशा से आ रही तेज स्पीड बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि विभूति की बाइक के परखच्चे उड गए, लेकिन गनीमत यह रही कि वे बाल-बाल बच गए. विभूति के दाएं पैर की अंगुलियों में तीन फ्रैक्चर हुए हैं.
पुलिस की ने उन्हें उठाकर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक्सरे के बाद उनकी पैर की अंगुलियों पर बैंडेड कर दिया गया. हालांकि इस दौरान विभूति को अस्पताल की दुर्दशा से भी रूबरू होना पड़ा. व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के अभाव में उन्हें कंधे पर उठाकर एक्सरे के लिए ले जाया गया.





