पटियाला में हुए एक सड़क हादसे में पंजाबी जागरण के पत्रकार नवदीप ढींगरा घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. आशंका जताई जा रही है कि उनके नाक की हड्डी टूट गई है. बीती रात लगभग नौ बजे नवदीप शेरावाल गेट स्थित अपने ऑफिस से निकलकर राघोमाजरा स्थित अपने घर जा रहे थे. जब वे चांदनी चौक पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक टकरा गई. वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. उनके नाक से लगातार खून का रिसाव होता रहा.
घायल होने के बाद भी नवदीप ने अपने परिजनों तथा परिचितों को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने रवदीप को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां डाक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी में रेफर कर दिया. अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि नवदीप के नाक से खून का रिसाव बहुत ज्यादा हो रहा है, इसलिए संभावना है कि उनके नाक की हड्डी टूट गई है. हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी.





