अमृतसर के वरिष्ठ पत्रकार संदीप स्याल को एक स्कूली वैन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें कई स्थानों पर चोटें आई हैं. टक्कर मारने के बाद स्कूली वैन मौके से फरार हो गई. हालांकि कुछ लोगों ने भागते वैन का नम्बर नोट करके पुलिस को दे दिया है. स्याल को गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी तथा वैन का नम्बर उपलबध करा दिया, परन्तु अब तक वैन और उसका चालक पुलिस पकड़ से बाहर हैं. संदीप स्याल का इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही तमाम पत्रकार तथा उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंच रहे हैं.






