सीहोर जिला के जनसंपर्क अधिकारी आशीष शर्मा का परिवार एक सड़क हादसे में घायल हो गया। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीआरओ का परिवार अपने पैतृक निवास ब्यावरा से एक चार पहिया वाहन में सवार होकर महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा था। रास्ते में सुसनेर रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय पीआरओ की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में शर्मा के भाई एडवोकेट अनिल शर्मा, पत्नी सरोज शर्मा, तीन वर्षीय बालक अनिरूद्ध एवं अन्य परिवारजनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने इन्हें अपोलो हास्पीटल उज्जैन के लिए रेफर कर दिया।
पत्रकार आमिर खान की रिपोर्ट.






