पीलीभीत में हुए एक सड़क हादसे में हिंदुस्तान के पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनके एक साथी भी घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि पीलीभीत में हिंदुस्तान के क्राइम रिपोर्टर रामनिवास शर्मा गुरुवार की रात कार्यालय का काम खतम करके अपने घर जा रहे थे. कार में उनके साथ उनका एक साथी भी थी. बताया जा रहा है कि स्टेट हाइवे पर वे पूरनपूर के पास पहुंचे ही थे कि किसी को बचाने में रास्ते में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई.
इस हादसे में रामनिवास बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं. उनके साथी भी घायल हो गए हैं. रामनिवास को इलाज के लिए शारदा हास्पीटल में भर्ती कराया गया हैं. वे आईसीयू में हैं तथा उनकी हालत गंभीर है. उन्हें अब तक होश नहीं आया है. डॉक्टरों का कहना है अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है.






