विनोद कापड़ी अपनी दुकान सजाने में लगे हैं. अपने अधीन सतीश के. सिंह को ले आए तो सतीश अपने साथियों को पीछे पीछे ले आए. वही पुराने नाम. इंद्रजीत राय. आमोद राय. ये दोनों पहले भी सतीश के. सिंह के साथ जी न्यूज में थे, फिर लाइव इंडिया में आए और उसके बाद पाजिटिव मीडिया ग्रुप के फोकस व हमार टीवी में. अब ये न्यूज एक्सप्रेस के हिस्से हैं.
इंद्रजीत राय को एसआईटी हेड यानि स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का हेड बनाया गया है. उनका पद डिप्टी एडिटर का है. वहीं आमोद राय को डिप्टी एडिटर बनाया गया है. वो पोलिटिकल रिपोर्टर होंगे. एक अन्य नियुक्ति संजय पांडेय की हुई है. संजय जी न्यूज से आए हैं. उनका पद क्या है, यह पता नहीं चल सका है. कोई उन्हें संपादकीय का हिस्सा बता रहा है तो कोई तकनीकी का. कुछ का कहना है कि उनका पद जनरल मैनेजर का है. आने वाले दिनों में इधर उधर के कई और लोग न्यूज एक्सप्रेस में भर्ती किए जाएंगे और फिर न्यूज एक्सप्रेस के पुराने लोगों को किन्हीं बहानों से निकाला जाएगा.
भड़ास तक खबरें [email protected] पर मेल करके पहुंचाई जा सकती है. मेल भेजने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा.
संबंधित खबर:
मेरे कार्य क्षेत्र में कोई भी संपादकीय व प्रशासकीय हस्तक्षेप नहीं करेगा, नोएडा भी नहीं : एसएन विनोद






