साईं प्रसाद मीडिया के न्यूज चैनल न्यूज एक्सप्रेस में सतीश के. सिंह भी आ गए हैं. सतीश इन दिनों बेरोजगार चल रहे थे. वे जी न्यूज और लाइव इंडिया में एडिटर इन चीफ रह चुके हैं. लेकिन बेरोजगारी के कारण उन्हें विनोद कापड़ी के अधीन रहना स्वीकार हो गया.
सूत्रों का यह भी कहना है कि सतीश के. सिंह की सत्ता प्रतिष्ठानों में गहरी पैठ को देखते हुए उन्हें साईं प्रसाद ने लंबी रणनीति के तहत खुद से जोड़ा है. फिलहाल उन्हें पद सलाहकार संपादक का दिया गया है. सतीश के अलावा परितोष चतुर्वेदी ने भी 'न्यूज एक्सप्रेस' चैनल ज्वाइन किया है. उन्हें डिप्टी एग्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है.
भड़ास तक सूचना [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






