Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सतीश जैकब ने नई नौकरी खोज ली, श्री न्यूज में बगावत के बाद कइयों का इस्तीफा

वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैकब ने नई नौकरी तलाश ली है. अब वे विनोद शर्मा वाले मीडिया हाउस में पहुंच गए हैं. वे इस ग्रुप की न्यूज एजेंसी ''न्यूज वायर सर्विस'' का काम देखेंगे. यहां वे संपादक बनाए गए हैं. सतीश जैकब इसके पहले पी7न्यूज में थे. वे बीबीसी में लंबे समय तक काम कर चुके हैं. जैकब द स्टेटमेन, द पैट्रियाट में भी काम कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैकब ने नई नौकरी तलाश ली है. अब वे विनोद शर्मा वाले मीडिया हाउस में पहुंच गए हैं. वे इस ग्रुप की न्यूज एजेंसी ''न्यूज वायर सर्विस'' का काम देखेंगे. यहां वे संपादक बनाए गए हैं. सतीश जैकब इसके पहले पी7न्यूज में थे. वे बीबीसी में लंबे समय तक काम कर चुके हैं. जैकब द स्टेटमेन, द पैट्रियाट में भी काम कर चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि न्यूज वायर सर्विस का नाम पहले सी वोटर ब्राडकास्ट हुआ करता था. सीवीबी के मालिक यशवंत देशमुख थे जिन्होंने इसे विनोद शर्मा वाले मीडिया हाउस आईटीवी को बेच दिया. बाद में सीवीबी का नाम बदल एनडब्ल्यूएस अर्थात न्यूज वायर सर्विस कर दिया गया. अब इसकी जिम्मेदारी सतीश जैकब को दी गई है. दावा है कि न्यूज एजेंसी एनडब्ल्यूएस का न्यूज एजेंसी एएफपी के साथ अनुबंध हुआ है.

एक अन्य खबर के मुताबिक न्यूज चैनल ''श्री न्यूज'' में बगावत हो चुका है. इस चैनल के मैनेजिंग एडिटर एसएन द्विवेदी सहित कई लोगों ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. रियल एस्टेट कंपनी श्री इंफ्राटेक के मीडिया वेंचर का नाम श्री मीडिया वेंचर प्राइवेट लिमिटेड है और इसके न्यूज चैनल का नाम श्री न्यूज है. चैनल के कई विभागों के हेड ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. चैनल के मैनेजिंग एडिटर एसएन द्विवेदी, टेक्निकल हेड पीसी पांडे, आउटपुट हेड शाहिद, एचआर हेड अमिताभ, रिपोर्टर रजत राकेश टंडन और नज़ीब मलिक ने चैनल को अलविदा कह दिया है. फिलहाल चैनल के एग्जीक्यूटिव एडिटर राजेंद्र प्रसाद मिश्रा चैनल को हेड कर रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि मैनेजमेंट से टकराव के कारण इन लोगों ने बगावत का बिगुल बजाया है. प्रंबधन ने सभी के इस्तीफे स्वीकार कर लिये हैं. लाइव इंडिया के सीनियर रिपोर्टर संतोष पाठक श्री न्यूज के साथ जुड़ गए हैं. कई अन्य लोगों के भी जुड़ने की खबर है. श्री न्यूज 24 मार्च 2012 को लॉन्च किया गया था. इसके एमडी और चेयरमैन मनोज द्विवेदी हैं. इस ग्रुप का अखबार श्री टाइम्स नाम से लखनऊ से प्रकाशित होता है.

अगर आपको मीडिया में चल रही अंदरुनी उठापटक के बारे में कोई नई जानकारी है तो मीडिया की खबरों के बेबाक मंच भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...