Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

सतीश मिश्र मायावती के पैर छूते थे तो उन्‍हें मैंने रोक लिया या आपने : शिवपाल सिंह यादव

Shambhu Dayal Vajpayee :  मैं कल से शिवपाल सिंह यादव के चेहरे की उस भाव भंगिमा को भूल नहीं पा रहा हूं जो पैर छूने के सवालों के जवाब में प्रस्‍फुटित हुई थी । वह मुलायम सिंह यादव के भाई हैं और भतीजे अखिलेश यादव के बाद उप्र सरकार में सर्वाधिक विभागों के मंत्री भी। जहां जाते हैं लोग दौड़ कर पैर छूते ही हैं। इसमें कोई खास बात भी नहीं है । खास बात यह है कि सरकारी अफसरों में इस बीच यह प्रवृत्ति तेजी से बढ रही है । कुछ महीने पहले एक जिले के बड़े कप्‍तान साहब बावर्दी सांसद राम गोपाल यादव के झुक कर पैर छूते कैमरों में कैद हुये थे ।

अभी इटावा में एक पीसीएस और एक पीपीएस अफसर शिव पाल की चरण रज लेते पकड़ लिये गये। मंत्री जी ने यह बताने के लिए पत्रकारों को बुलाया था कि अईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल को बालू माफिया के दबाव में नहीं साम्‍प्रदायिक तनाव फैलाने में सस्‍पेंड किया गया है। उनसे अफसरों के उनके पैर छूने के बारे में पूछ लिया गया । वह पूरी तैयारी से थे । उन्‍होंने उल्‍टे पत्रकारों की ओर सवाल उछाल दिये- किसी को पैर छूने से कैसे रोका जा सकता है। अब सतीश मिश्र मायावती के पैर छूते थे तो उन्‍हें मैंने रोक लिया या आपने ?

यह कहते ही मंत्री जी के चेहरे पर अंतिम गेंद पर विजयी छक्‍का मारने से भी अधिक परम विजयी भाव , तीक्ष्‍ण ब्यंग्‍य -विद्रूप भरी मुस्‍कान और एक तीर से कई मैदान मार लेने वाला परम आत्‍म मुग्‍धता के आनंद भाव का ऐसा रस सागर उभरा कि हें हें कर उसमें गोते लगाने लगे। पैर छूना किसी को आदर, श्रद्धा -सम्‍मान देने का सूचक है। बड़ा है या अपने विचार, कार्य व्यवहार से आदरणीय है तो पैर छूना ठीक है। लेकिन चमचागीरी में, स्‍वार्थ साधन के लिए मन ही मन गालियां देते- कोसते पैर छूना अनुचित है। फिर अफसरों का सार्वजनिक रूप से किसी नेता के पैर छूना तो इससे भी अधिक निंदनीय है।

शंभू दयाल वाजपेयी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...