Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

सत्ता की हनक : बसपा प्रत्याशी ने कैलेंडर बांटा, प्रशासन बेखबर

 बदायूं। दबंग के सामने कोई नियम-कानून नहीं चलता। जी हां! यह बात विधान सभा चुनाव में स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को देखते हुए एक दम सच साबित हो रही है। आचार संहिता लगने के बाद से स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आम आदमी से सीधे मुंह बात नहीं कर रहे हैं। आयोग का भय दिखा कर सीधे डंडे से बात की जा रही है। शुरू में तो लग रहा था कि आचार संहिता नहीं, बल्कि इमरजेंसी लगा दी गयी है, पर आयोग की कड़ाई के बाद पुलिस का रवैया कुछ हद तक बदला है।

 बदायूं। दबंग के सामने कोई नियम-कानून नहीं चलता। जी हां! यह बात विधान सभा चुनाव में स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को देखते हुए एक दम सच साबित हो रही है। आचार संहिता लगने के बाद से स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आम आदमी से सीधे मुंह बात नहीं कर रहे हैं। आयोग का भय दिखा कर सीधे डंडे से बात की जा रही है। शुरू में तो लग रहा था कि आचार संहिता नहीं, बल्कि इमरजेंसी लगा दी गयी है, पर आयोग की कड़ाई के बाद पुलिस का रवैया कुछ हद तक बदला है।

आयोग के नियमों का सहारा लेकर ही स्थानीय अधिकारियों ने बरेली से प्रकाशित एक अखबार के पंचाग में छपे प्रत्याशियों के विज्ञापनों को लेकर मुकदमा दर्ज कराने में देर नहीं की, पर वही प्रशासन बसपा प्रत्याशियों पर पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है। सत्ता की दबंगई के सामने प्रशासन बौना साबित हो रहा है या फिर सत्ताधारी प्रत्याशियों को छूट दे रहा है, क्योंकि बसपा प्रत्याशियों की वॉल पेंटिंग नहीं हटाई जा रही हैं, जबकि वॉल पेंटिंग के कई बार अखबारों में फोटो भी प्रकाशित कर दिये गये हैं, इससे भी बड़े आश्चर्य की बात यह है कि बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी मुसर्रत अली प्रत्येक गांव में डेढ़ सौ-दो सौ कैलेंडर बांट रहे हैं।

कैलेंडर की कीमत बीस रुपये के लगभग बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब तक पांच लाख रुपये के कैलेंडर बांट दिये गये होंगे, जबकि बरेली की एक प्रेस में छपवाये गये कैलेंडर्स पर दो हजार संख्या दर्शाई गयी है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन दिव्य प्रकाश गिरि से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आचार संहिता उल्लंघन के प्रकरण एडीएम वित्त देख रहे हैं और जब एडीएम वित्त राधाकृष्ण से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें जानकारी नहीं है, पर वह जांच कर कार्रवाई करायेंगे।

स्वतंत्र पत्रकार बीपी गौतम की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...