Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

कानपुर

सत्‍ता की धमक : इटावा में यादवों ने ब्राह्मणों को जूता की माला पहनाकर गांव में घुमाया

इटावा। मुख्यमंत्री के गृह जनपद इटावा में बसरेहर विकासखंड के ग्राम संतोषपुर-इटगांव में मंगलवार को सत्ता की धमक का नंगानाच उस वक्त दिखाई दिया, जब ग्राम प्रधान की शह पर दबंग यादवों ने ब्राह्मण परिवारों के बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर तथा जूतों की मालायें पहनाकर गांव भर में घुमाया ही नहीं, लाठी-डंडों से जमकर पीटा भी। हद तो तब हो गई जब थाने के अंदर भी दबंगों ने इन ब्राह्मणों को जूतों से पीटा। इस वीभत्स कृत्य के पीछे का मकसद इतना ही प्रतीत होता है, यादव बाहुल्य गांवों से गैरयादवों को पलायन करने को विवश किया जाये, ताकि उनकी बेशकीमती कृषियोग्य भूमि को ओने-पौने रेट पर हथियाया जा सके।

इटावा। मुख्यमंत्री के गृह जनपद इटावा में बसरेहर विकासखंड के ग्राम संतोषपुर-इटगांव में मंगलवार को सत्ता की धमक का नंगानाच उस वक्त दिखाई दिया, जब ग्राम प्रधान की शह पर दबंग यादवों ने ब्राह्मण परिवारों के बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर तथा जूतों की मालायें पहनाकर गांव भर में घुमाया ही नहीं, लाठी-डंडों से जमकर पीटा भी। हद तो तब हो गई जब थाने के अंदर भी दबंगों ने इन ब्राह्मणों को जूतों से पीटा। इस वीभत्स कृत्य के पीछे का मकसद इतना ही प्रतीत होता है, यादव बाहुल्य गांवों से गैरयादवों को पलायन करने को विवश किया जाये, ताकि उनकी बेशकीमती कृषियोग्य भूमि को ओने-पौने रेट पर हथियाया जा सके।

बताया जाता है कि पिछले महीने तिवारी परिवार का लड़का और यादव परिवार की लड़की इश्कबाजी में भाग गये थे। उक्त भयानक दुष्कृत्य को इसी इश्कबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस सिलसिले में सिविल लाइन के थानाध्यक्ष को स्थानान्तरित कर दिया गया। दबंगों ने जिन आधादर्जन बुजुर्गों व महिलाओं पर अत्याचार किया उन घरानों का उस लड़के से कोई वास्ता ही नहीं है। बताया जाता है कि ब्राह्मणों के घरों के सभी नौजवानों को इश्कबाजी में भागे जोड़े के बारे में पूछताछ के लिए थाने में बुला लिया गया। घरों में जब सिर्फ बच्चे, बूढ़े और औरतें थी तभी दबंगों की टोलियां राजीव लोचन बाजपेई व चन्द्र महेश भटेले के घरों में घुसकर मारपीट करने लगे, राजीव लोचन बाजपेई, उनकी पत्नी व पुत्र मनीष बाजपेई, शिवकुमार बाजपेई व उनकी पत्नी उर्मिला तथा 72 वर्षीय चन्द्र महेश भटेले के चेहरों पर कालिख पोतकर बुरी तरह पिटाई करते हुए गांव भर घुमाया। दबंगों ने जूतों की मालायें भी पहनाई थी।

इस कुकृत्य की खबर जैसे ही फैली वैसे ही सबसे पहले भाजपा नेता अशोक दुबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के लोग गांव में पहुंचे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संतोषपुर-इटगांव में गत दिवस दबंगों द्वारा ब्राह्मण समाज के परिवारों के बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ किये गये अमानवीय कृत्य की ब्राह्मण जाग्रति महासभा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने घोर भर्त्‍सना करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कीरतपाल, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रेमकिशोर द्विवेदी, सेवादल के जिला प्रमुख आलोक दीक्षित, मीडिया प्रभारी वाचस्पति दुबे, सरवर अली ने संतोषपुर-इटावा में पहुंचकर पीड़ित शिवकुमार बाजपेई, श्रीमती उर्मिला वाजपेई, मनीष बाजपेई तथा चन्द्रमहेश भटेले से मुलाकात की और गत दिवस हुई दबंगई व अत्याचार की निंदा करते हुए इस प्रकरण पर मानवाधिकार आयोग तथा महिला आयोग में ले जाने तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

ब्राह्मण जाग्रति महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों का हुजूम जिलाध्यक्ष राममनोहर दीक्षित के नेतृत्व में संतोषपुर-इटगांव पहुंचकर पीड़ित विप्रजनों से भेंट की ओर भरोसा दिलाया कि इस ज्यादती को लेकर समूचा ब्राह्मण समाज आपके साथ है। जिलाध्यक्ष राममनोहर दीक्षित, प्रेमकिशोर द्विवेदी, राकुमार दुबे, अशोक द्विवेदी, विवेक दुबे, देवेश शास्त्री, महेश दुबे, राघवेदंर मिश्रा, पंकज पचैरी, अनुज मिश्रा, बृजेश चैधरी, दिलीप दीक्षित आदि जागरूक ब्राह्मणजनों ने कहा कि सत्ता की धमक से जो दबंगई और ब्राह्मण विरोधी घटनायें हो रही हैं, वे शांतचित्त, सत्यनिष्ठ, विप्रशाप से स्वतः नष्ट हो जायेंगे। अनाचार, अत्याचार का अंत जरूर होगा।

इटावा से देवेश शास्‍त्री की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...