Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

सन टीवी को स्‍पेक्‍ट्रम एवं टेलीफोन एक्‍सचेंज आवंटन मामले में सीबीआई ने मारन पर शिकंजा कसा

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि सीबीआई उनके परिवार से जुड़ी डीटीएच कंपनी सन डायरेक्ट को स्पेक्ट्रम तथा घर पर उच्च क्षमता वाली 300 टेलीफोन लाइनें आवंटित करने के मामले में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। आरोप हैं कि मारन ने यह दोनों कार्य मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई के स्‍वामित्‍व वाले टीवी चैनल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था.

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की परेशानी और बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि सीबीआई उनके परिवार से जुड़ी डीटीएच कंपनी सन डायरेक्ट को स्पेक्ट्रम तथा घर पर उच्च क्षमता वाली 300 टेलीफोन लाइनें आवंटित करने के मामले में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। आरोप हैं कि मारन ने यह दोनों कार्य मंत्री पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई के स्‍वामित्‍व वाले टीवी चैनल को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया था.

जांच एजेंसी ने डीटीएच ब्रॉडकास्ट कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने से संबंधित फाइलें दूरसंचार विभाग (डॉट) से मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डीटीएच ब्रॉडकास्टर्स की जांच का फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि सीबीआई के अधिकारियों ने अपनी जांच में पाया है कि 2जी घोटाले में घेरे में आई कुछ कंपनियां इस सेवा का भी प्रसारण करती हैं। एजेंसी ने जिन कंपनियों की फाइल की जांच की है उनमें डिश टीवी इंडिया लि., रिलायंस बिग टीवी, भारती मल्टी मीडिया लि., भारती बिजनेस चैनल, दूरदर्शन, सन डायरेक्ट टीवी और टाटा स्काई लि. शामिल हैं। हालांकि सन डायरेक्ट के अलावा सीबीआई ने सभी अन्य फाइलें लौटा दी हैं।

सूत्रों का कहना है कि टेलीफोन एक्‍सचेंज मामले के जांच-पड़ताल में अभी दो महीने का वक्त लग सकता है। दस्तावेजों की जांच का काम पूरा होने के बाद सीबीआई इस मामले में नियमित मुकदमा दायर करेगी। एजेंसी ने इस मामले में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने के बाद इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल से दस्तावेज मांगे थे। सीबीआई इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर आईएसडीएन लाइनें मारन के चेन्नई स्थित आवास तक कैसे ले जाई गईं और किस तरह इन्हें सन टीवी चैनल के दफ्तर से जोड़ा गया। इसके अलावा सीबीआई यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लाइनों के लिए बीएसएनएल को कितना नुकसान उठाना पड़ा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...