Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं को गरियाने वाला सपा जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग तेज

बस्ती (यूपी) : अपने कारनामों के लिये मशहुर और विवादित सपा के जिलाध्यक्ष फिर से सुर्खियों में आ गये हैं। इस बार आरोप छोटा नहीं बल्कि बेहद गंभीर है। वजह है सपा के ही नेताओं के हाथ लगी वो सीडी जिसमें जिलाध्यक्ष ने सारी मर्यादाओं को भूलकर अभद्र टिप्पणी की है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले सांसद स्व. बृजभूषण तिवारी से लेकर सपा के कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह और राज्य मंत्री श्रीपत सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये जिलाध्यक्ष के आवाज की एक सीडी सपा के लोगों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देते हुये कार्यवही की मांग की है।

आडियो क्लिप में सपा जिलाध्यक्ष के बोल यूं हैं- ''ये कमजोर लोगों के लिये हैं, कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह खरबपति होकर बैठा है फिर भी राजकपूर यादव का कितना …………. उखाड़ लिया। पांच साल सत्ता में आ गये नहीं तो पता नहीं कहां जाते। बृजभूषण तिवारी के …….महतारी…………..कर राजनीति कर रहा हुं। राज्य मंत्री श्रीपत सिंह को तो हम ………………बांधकर फेंक देता हुं।''

सत्ता के नशे में चूर ऐसे जिलाध्यक्ष पार्टी को किस दिशा में ले जायेंगे, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। समाजवादी पार्टी के हित की बात सोचने के बजाये खुद का हित सोचने वाले जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव के उपर यह कोई नया
इल्जाम नहीं है बल्कि इससे पहले पार्टी के फंड का 32 लाख रुपये गबन का आरोप लग चुका है। जिलाध्यक्ष द्वारा सपा के स्वर्गीय नेता बृजभूषण तिवारी को ऐसी भद्दी गालियों से नवाजना बेहद ही शर्मनाक और ओछी मानसिकता की बात है। शिकायतकर्ता सहित सपा नेता और प्रत्यक्षदर्शी ने जिलाध्यक्ष के इस कारनामे की घोर निंदा की है और जल्द पार्टी से निष्कासित करने के लिये पार्टी को पत्र भी लिख दिया है।

बस्ती से सतीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट. संपर्क: 9889557333

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...