Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सपा ने कहा मीडिया भी आए लोकपाल के दायरे में

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि मीडिया को भी लोकपाल के दायरे में आना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा में बहस के दौरान सभी सांसदों से कहा कि इस विषय में लाए उनके संशोधन का समर्थन करें। भ्रष्टाचार का मामला कोर्ट में चलने के दौरान होने वाला मीडिया ट्रायल गलत है और इस पर अंकुश तभी लग सकता है, जब मीडिया को लोकपाल के दायरे में लाया जाए।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि मीडिया को भी लोकपाल के दायरे में आना चाहिए। उन्होंने राज्यसभा में बहस के दौरान सभी सांसदों से कहा कि इस विषय में लाए उनके संशोधन का समर्थन करें। भ्रष्टाचार का मामला कोर्ट में चलने के दौरान होने वाला मीडिया ट्रायल गलत है और इस पर अंकुश तभी लग सकता है, जब मीडिया को लोकपाल के दायरे में लाया जाए।

उन्होंने सीबीआई की स्वतंत्रता की वकालत करते हुए कहा कि इसकी कार्मिक मंत्रालय पर निर्भरता खत्म होनी चाहिए। यह तभी हो सकता है, जब सीबीआई निदेशक का कार्यकाल पांच साल के लिए तय किया जाए। उन्होंने पूर्व सांसदों को लोकपाल के दायरे में लाने की मुखालफत करते हुए कहा कि उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें लोक सेवक नहीं माना जाना चाहिए। लोकपाल के चयन के मामले में सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी इसमें सरकारी वर्चस्व है, जो ठीक नहीं है। इसकी चयन समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता को भी रखा जाना चाहिए। उन्होंने लोकसभा के अध्यक्ष को रखे जाने का समर्थन नहीं किया। उन्होंने भी लोकायुक्त के मामले में संघीय ढांचे से छेड़छाड़ नहीं करने की बात करते हुए कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। साभार : सहारा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...