Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

‘सपा ने नहीं, मीडिया वालों ने की वरुण की मदद’

बरेली : भड़काऊ भाषण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी की अदालत से दोषमुक्ति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदद किये जाने के आरोपों के बीच सूबे के पंचायत राज मंत्री बलराम सिंह यादव ने मीडिया पर भाजपा नेता की सहायता का ठीकरा फोड़ा।

बरेली : भड़काऊ भाषण के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी की अदालत से दोषमुक्ति में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मदद किये जाने के आरोपों के बीच सूबे के पंचायत राज मंत्री बलराम सिंह यादव ने मीडिया पर भाजपा नेता की सहायता का ठीकरा फोड़ा।

यादव शुक्रवार शाम यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) और वरुण के बीच किसी तरह के तालमेल संबन्धी सवाल पर खफा हो गये और पूछा ‘कौन है वरुण गांधी।’ बाद में यादव ने कहा कि यह सवाल काल्पनिक है। सचाई यह है कि पत्रकारों ने ही मुकदमों से बरी होने में वरुण गांधी की मदद की है। उन्होंने कहा, ‘आप लोग वरुण गांधी जिंदाबाद करते हैं। आपने ही उनको बेवजह नेता बना दिया और अब हम पर उनकी मदद का आरोप लगा रहे हैं।’

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीलीभीत से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले वरुण पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित भड़काउ भाषण देने के कुल तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। वह उन तीनों ही मामलों में बरी हो चुके हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर मामले के गवाहों को धमकाने तथा बयान बदलने के लिये दबाव डालकर वरुण की मदद करने का आरोप लगा रही है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...