देवरिया । समाजवादी पार्टी के उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पार्टी की सरकार आने पर बसपा के कार्यकाल में बने स्मारक और पार्क नीलाम किए जाएंगे। श्री यादव ने यहां से बीस किलोमीटर दूर भटनी में जनसभा में कहा कि मुख्यमंत्री मायावती ने स्मारक .पार्क और मूर्तियों में जनता की गाढी कमाई का करोडों रूपया खर्च किया है। सपा की सरकार राजधानी लखनऊऔर नोएडा में बने इन पार्क और स्मारक को नीलाम पर मिले पैसे को जनहित के काम में लगाएगी।
उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती ने राजधानी को पत्थरों का शहर बना दिया है जिसमें 40 हजार करोड रूपये से ज्यादा खर्च किये गये हैं। इससे शहर का पर्यावरण भी बिगडा है और अरबों का घोटाला भी हुआ है। यदि पार्क और स्मारक पर खर्च किये पैसे को बिजली घर बनाने में लगाया गया होता तो राज्य से बिजली की समस्या खत्म हो गयी होती।





