Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

सपा सरकार में थोड़ी भी शर्म बची हो तो फैजाबाद एसएसपी को निलंबित करे

लखनऊ : मौलाना खालिद मुजाहिद की हत्या में नामजद वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को टर्मिनेट व गिरफ्तारी, निमेष कमीशन की रिपोर्ट तत्काल जारी करने, आतंकवाद के नाम कैद बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को तत्काल रिहा करने, फैजाबाद में रिहाई आंदोलन से जुडे़ वकीलों के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने को लेकर रिहाई मंच ने आज अनिश्चित कालीन धरना लखनऊ विधानसभा के सामने शुरू कर दिया।

लखनऊ : मौलाना खालिद मुजाहिद की हत्या में नामजद वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को टर्मिनेट व गिरफ्तारी, निमेष कमीशन की रिपोर्ट तत्काल जारी करने, आतंकवाद के नाम कैद बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को तत्काल रिहा करने, फैजाबाद में रिहाई आंदोलन से जुडे़ वकीलों के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने को लेकर रिहाई मंच ने आज अनिश्चित कालीन धरना लखनऊ विधानसभा के सामने शुरू कर दिया।

धरने में वक्ताओं ने कहा कि खालिद मुजाहिद की हत्या में आरोपी बनाए गए पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह, बृजलाल, अमिताभ यश, मनोज कुमार झा, एस आनंद, चिरंजीव नाथ सिन्हा इत्यादि को अब तक गिरफ्तार न करना सरकार की मुस्लिम विरोधी नीयत को उजागर कर देता है।

वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहते हैं कि खालिद की मौत बीमारी से हुई है वहीं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट बताती है कि डाक्टर खालिद की मौत के किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं कि उसकी मौत कैसे हुई, इससे अखिलेश का झूठ उजागर हो जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री को समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता को अब और बेवकूफ बनाना मुश्किल है और प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। धरने में तय किया गया कि खालिद मुजाहिद की हत्या के बाद भी खामोश रहने वाले सपा के मुस्लिम विधायकों और सरकार के मुस्लिम मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा और साथ ही जो सपा समर्थक कथित उलेमा इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए सत्ता की तरफ से गुमराह करने की कोशिश करेंगे उनकी खैर नहीं। क्योंकि यह आंदोलन तय करेगा कि हमारा शहीद मौलाना खालिद मुजाहिद बेकसूर था और पुलिस, एसटीएफ-एटीएस, आईबी और आतंकियों में गठजोड़ है।

फैजाबाद में रिहाई आंदोलन से जुड़े वकीलों पर हमले को सरकार द्वारा आंदोलन को कमजोर करने के लिए कराया गया हमला करार देते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह महज एत्तेफाक नहीं है कि फैजाबाद का प्रशासनिक अमला इस हमले का मूक दर्शक बना रहा और एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी करता रहा क्योंकि फैजाबाद के मौजूदा एसपी मनोज कुमार झा स्वंय खालिद की हत्या में नामजद किए गए हैं। जिन्होंने एसटीएफ में एडीशनल एसपी रहते हुए खालिद के पास से हथियार बरामद करने का दावा किया था। जिसे निमेश कमीशन ने फर्जी करार देते हुए खालिद को गलत तरीके से फंसाने वाले एसटीएफ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की सिफारिश की है। वक्ताओं ने कहा कि अगर सपा सरकार में थोड़ी भी शर्म बची हो तो वह फैजाबाद के एसपी को तत्काल निलंबित कर दे। सोशलिस्ट पार्टी ने अपने उपाध्यक्ष मो0 शुएब की सुरक्षा की मांग की।

धरने को रिहाई मंच के अध्यक्ष मो0 शुएब, इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 सुलेमान, रिहाई मंच के महासचिव पूर्व पुलिस महानिरिक्षक एसआर दारापुरी, मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाण्डे, अवामी काउंसिल के असद हयात, एपवा की ताहिरा हसन, वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, आईपीएफ नेता और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमकार सिंह, सोशलिस्ट फ्रंट नेता मो0 आफाक, एसआईओ के प्रदेश अध्यक्ष साकिब आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील मौर्या, सुधांशु बाजपेयी, पीस पार्टी के मसूद रियाज, अखलाख, फरहान वारसी, हाजी सैयद फहीम सिदीकी, मुस्लिम संघर्ष मोर्चा के आफताब अहमद खान, सैयद मोईद अहमद, जैद फारुकी, प्रबुद्ध, तारिक शफीक, स्मार्ट पार्टी के शहजादे मंसूर अहमद, शिब्ली बेग, इशहाक, गोपल कष्यप, सलीम, मुमताज, केके श्रीवास्तव, हरे राम मिश्रा, सादिक, मो0 समी, खालिद, वसीम, शान, शाहनवाज आलम, राजीव यादव।

द्वारा जारी-
शाहनवाज आलम, राजीव यादव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...