Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

सभा में मायावती ने कहे अपशब्‍द, आयोग ने सीडी मंगाई

गोरखपुर की एक सभा में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती द्वारा मंच से अपशब्द (किसी ने पालतू कुत्ता भेज दिया होगा) कहने को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोमवार रात में ही मामले की सीडी गोरखपुर प्रशासन से मांगी थी। मंगलवार को इसे चुनाव आयोग को भेज दिया गया। गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री मायावती की सभा में एक महिला ने विरोध प्रदर्शित करने का प्रयास किया था। इस पर मायावती ने विरोधी दलों पर आरोप लगाते हुए अपशब्द का प्रयोग किया था। मीडिया से घटना का संज्ञान लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी वीडियो फिल्म मंगाई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि उक्त वीडियो उन्होंने देखा नहीं है। उसे आयोग को भेजा गया है। वहां से निर्देश आने पर ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही मुख्यमंत्री मायावती की चुनावी सभा के बीच जब ‘अवरोध’ आया तो उनका मिजाज बिगड़ गया। भाषण के दौरान मायावती पूरे रौ में थीं। विरोधियों पर हमले बोल रही थीं। इसी बीच पीछे से कोई महिला आगे आने की जिद करने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। वह कुछ कह रही थी। लोगों को खड़ा होते देख मुख्यमंत्री बोल पड़ीं। बैठिए क्यों खड़े हो गए हैं। बहुत लोग बीच में आ जाते हैं। ‘कुत्ता’ समझ इग्नोर कर दीजिए। बोलीं, विरोधी पार्टियां बौखला गईं। किसी ने पालतू कुत्ता भेज दिया होगा। उसके भौंकने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...