Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

समकालीन कवियों में डा. कुमार विश्वास बने सबसे पसंदीदा कवि

हरिवंश राय 'बच्चन' और रामधारी सिंह 'दिनकर' के बाद डा. कुमार विश्वास सबसे पसंदीदा कवि बन गए हैं। हिंदी कविता के सबसे बड़े ऑनलाइन पोर्टल कविता कोष ने सात वर्ष पूरे होने पर 'टॉप 315 रचनाकारों' की सूची जारी की है, जिस में पहले स्थान पर हरिवंश राय 'बच्चन', दूसरे पर रामधारी सिंह 'दिनकर' और तीसरे स्थान पर डा कुमार विश्वास का नाम है। समकालीन कवियों की श्रेणी में डा कुमार विश्वास का नाम प्रथम स्थान पर है।

हरिवंश राय 'बच्चन' और रामधारी सिंह 'दिनकर' के बाद डा. कुमार विश्वास सबसे पसंदीदा कवि बन गए हैं। हिंदी कविता के सबसे बड़े ऑनलाइन पोर्टल कविता कोष ने सात वर्ष पूरे होने पर 'टॉप 315 रचनाकारों' की सूची जारी की है, जिस में पहले स्थान पर हरिवंश राय 'बच्चन', दूसरे पर रामधारी सिंह 'दिनकर' और तीसरे स्थान पर डा कुमार विश्वास का नाम है। समकालीन कवियों की श्रेणी में डा कुमार विश्वास का नाम प्रथम स्थान पर है।

उल्लेखनीय है, कि कविता कोष हिंदी कविताओं का सबसे वृहद् ऑनलाइन संकलन है। इसमें कुल 60,606 हिंदी-उर्दू के रचनाकारों के अलग-अलग पृष्ठ बने हुए हैं। लगभग 3000 रचनाकारों की रचनाओं से सुसज्जित यह पोर्टल हिदी कविता प्रेमियों के लिए सबसे सशक्त आकर्षण का केंद्र  है। बीस लाख से ज्यादा क्लिक प्रति माह वाले पोर्टल कविता कोष को वास्तविक हिंदी-प्रेमियों की पसंद का मानक माना जा सकता  है।

हरिवंश राय 'बच्चन' के पृष्ठ को अब तक 237,663 बार देखा गया, जबकि रामधारी सिंह 'दिनकर' का पृष्ठ 216,333 बार और डा कुमार विश्वास के पृष्ठ को 138,143 बार देखा गया। इसके बाद इस सूची में क्रमशः गुलज़ार, अकबर ग़ालिब, मिर्ज़ा ग़ालिब, जयशंकर प्रसाद, काका हाथरसी, दुष्यंत कुमार और महादेवी वर्मा के नाम हैं।

आंकड़ों के हिसाब से कुछ चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। इन्टरनेट पर लोकप्रियता के इस पैमाने के टॉप 200 कवियों में से समकालीन कवियों की भागीदारी सिर्फ 10% की है। हिंदी कवियों में डा कुमार विश्वास के बाद गीतकार श्री गोपाल दास नीरज 21 वें स्थान पर है, जबकि हास्य कवि श्री अशोक चक्रधर मात्र 68,167 पेज विज़िट के साथ 24वें स्थान पर हैं। वही समकालीन उर्दू शायरों में गुलज़ार 4थे, मुनव्वर राना 14वें और निदा फाजली 17वें स्थान पर हैं।

प्रेस रिलीज


कुमार विश्वास ने तो किसी को नहीं छोड़ा… धन्य हैं.. जय हो! (सुनें टेप)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...