बिहार के समस्तीपुर जिले के पत्रकार जिला सूचना जन संपर्क अधिकारी दिलीप कुमार देव के रवैये से परेशान हैं. जिले दस पत्रकारों ने राज्य के सूचना मंत्री को पत्र भेजकर सूचना अधिकारी के खिलाफ जांच कराने की मांग की गई है. पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि दिलीप कुमार की वजह से पत्रकारों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. सूचना अधिकारी फर्जी पत्रकारों तथा हत्या के आरोपियों को एग्रीडेशन कार्ड देकर उसका दुरुपयोग कर रहा है, जबकि असली पत्रकारों से भेदभाव किया जा रहा है.
पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि जिला सूचना अधिकारी ने बिहार शताब्दी समारोह में भी दागी पत्रकारों को प्रमुखता दिया जबकि उन लोगों को आयोजन से दूर रखा गया. इन पत्रकारों ने सूचना मंत्री से इस मामले की जांच कराकर उक्त सूचना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.






