पत्रकार उमेश कुमार के नेतृत्व में लांच होने जा रहे नए न्यूज चैनल समाचार प्लस का प्रचार अभियान शुरू कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में इस चैनल के बारे में लोगों को बताने के लिए होर्डिंग लगाए जाने की तैयारी हैं. होर्डिंग के लिए जो प्रमोशनल पब्लिसिटी कंटेंट तैयार किया गया है, उसे आज जारी कर दिया गया. इस प्रमोशनल पब्लिसिटी कंटेंट (पोस्टर उर्फ विज्ञापन) को कई एजेंसियों के सहयोग से तैयार कराया गया है.
समाचार प्लस की टीम के प्रमुख सदस्य एंकर अतुल अग्रवाल ने एक पब्लिसिटी कंटेंट को फेसबुक पर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में चैनल प्रमुख उमेश कुमार सबसे प्रमुखता के साथ दिखाए गए हैं, और बिलकुल बीच में हैं. उनके दाएं बाएं अमिताभ अग्निहोत्री, अतुल अग्रवाल, प्रवीण साहनी, गगनदीप कौर हैं. आप भी इस पब्लिसिटी कंटेंट को नीचे देख सकते हैं…






