राजस्थान के लिए नया लांच हुआ रीजनल न्यूज चैनल 'समाचार प्लस' ने टीआरपी के मामले में बड़ी बढ़त इस हफ्ते हासिल की है. लगभग दुगुनी की छलांग लगाकर समाचार प्लस ने नंबर दो की स्थिति अपनी और ज्यादा मजबूत कर ली है और नंबर एक ईटीवी राजस्थान के गर्दन की तरफ खुद को बढ़ा लिया है.

राजस्थान में बाकी चैनलों की क्या स्थिति है, यह जानने के लिए उपरोक्त चार्ट देखें… उधर, यूपी-उत्तराखंड में भी समाचार प्लस का प्रदर्शन जोरदार है. नंबर चार की पोजीशन में इस चैनल ने इस 43वें हफ्ते काफी अच्छी बढ़त हासिल की है. यूपी-उत्तराखंड में ईटीवी नंबर वन की पोजीशन में है. यूपी-उत्तराखंड में बाकी चैनलों की क्या स्थिति है, यह जानने के लिए उपरोक्त चार्ट देखें.
समाचार प्लस, राजस्थान से जुड़े जय प्रकाश शर्मा अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं: ''मित्रों, समाचार प्लस पर दर्शकों के विश्वास की निरंतरता बनी हुई है. इस विश्वास और अपनेपन के लिए हम राजस्थान के सुधि दर्शकों के प्रति कृतज्ञ हैं. शुरुआत के साथ ही प्रदेश के दर्शकों ने चैनल को जो अपनापन दिया है, वो अभिभूत करने वाला है. रेटिंग्स में इतनी जल्दी और इतनी तेजी से समाचार प्लस का आगे बढ़ना किसी कीर्तिमान से कम नहीं है. आप सभी मित्रों से मिलने वाले सुझाव हमारे लिए पथ प्रदर्शक रहे हैं. हमारे एडिटर इन चीफ उमेश कुमार जी और एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी जी के कुशल निर्देशन में हम निरंतर परिश्रमरत हैं. आपका स्नेह हमारी पूंजी है.''






