समाचार प्लस से खबर है कि राजस्थान चैनल के साथ चौदह लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. यूपी-उत्तराखंड में तहलका मचाने के बाद समाचार प्लस अब राजस्थान में धमाका करने की तैयारी में जुटा हुआ है. राजस्थान चैनल के साथ आनंद प्रकाश गौतम ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे ए2जेड से इस्तीफा देकर समाचार प्लस पहुंचे हैं. उन्हें रन डाउन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आनंद को एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. बीटीवी, जयपुर से इस्तीफा देकर राकेश मिश्रा ने भी समाचार प्लस ज्वाइन किया है. इन्हें भी रनडाउन पर प्रोड्यूसर बनाया गया है.
एमएच1 से इस्तीफा देकर नीतू शर्मा भी समाचार प्लस पहुंची हैं. इन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. बृजेश सिंह भी जनसंदेश चैनल से इस्तीफा देकर समाचार प्लस पहुंचे हैं. इन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. पुनीत कुमार इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर समाचार प्लस में असिस्टेंट प्रोड्यूसर बने हैं. इन तीनों लोगों को अपडेट की जिम्मेदारी दी गई है. ये लोग टीकर की खबरों को अपडेट करेंगे.
आजाद न्यूज से इस्तीफा देकर संदीप कटियार ने समाचार प्लस ज्वाइन किया है. इन्हें यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. अवनीश श्रीवास्तव भी साधना न्यूज से इस्तीफा देकर समाचार प्लस के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें यहां पर एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. खबर भारती से राहुल पांडेय ने इस्तीफा दिया है. इन्होंने भी अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है. इन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. ये तीनों लोगों राजस्थान चैनल के कॉपी/स्क्रिप्ट डेस्क पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर दिव्या सिंघल ने समाचार प्लस के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इन्हें यहां पर ट्रेनी बनाया गया है. सुजीत कुमार भी ट्रेनी के रूप में समाचार प्लस के साथ जुड़े हैं. इंडिया न्यूज से इस्तीफा देक आने वाली उपासना बख्शी को समाचार प्लस में असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. अवनीश ने टोटल टीवी से इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने भी अपनी नई पारी असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में समाचार प्लस के साथ शुरू की है. तनिका तनेजा ट्रेनी के रूप में समाचार प्लस से जुड़ी हैं. इन सभी लोगों की नियुक्ति पैकेजिंग में हुई है.
इनके अलावा मोहम्मद शहाब खां भी समाचार प्लस के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें यहां एंकर बनाया गया है. वे राजस्थान चैनल के लिए एंकरिंग करेंगे. शहाब ईटीवी से इस्तीफा देकर समाचार प्लस पहुंचे हैं. समाचार प्लस ने पिछले कुछ समय में ईटीवी को कई बड़े झटके दिए हैं. राजस्थान में तो समाचार प्लस अपनी लांचिंग के पहले ही ईटीवी की कमर तोड़कर रख दिया है.





